Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
देश

रविवार को पंडाल गिरने से 16 लोगों की मौत

Pandaal Collapse in Barmer: हादसे में 16 की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी

Pandaal Collapse in Barmer. राजस्थान के बाड़मेर में पांडाल गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई और लगभग 55 अन्य घायल हो गए। राजस्थान सरकार घटना के जद में आए लोगों को मुआवजा देगी।

जयपुर,राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को पंडाल गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई और लगभग 55 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री और बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी ने अस्पताल का दौरा किया जहां लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही दर्दनाक है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और सीएम से बात की है। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Barmer: Union Minister and Barmer MP, Kailash Chaudhary visits the hospital where those injured in yesterday’s pandal collapse are currently receiving treatment.

23 people are talking about this

राजस्थान सरकार ने घटना के जद में आए लोगों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम अशोक गहलोत ने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। घायलों को 2 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी।केंद्रीय मंत्री और बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी ने सोमवार को अस्‍पताल पहुंचकर पंडाल हादसे में घायलों का हालचाल जाना। राजस्‍थान में हुए इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

पीएम मोदी ने दुख जताया
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राजस्थान के बाड़मेर में पंडाल का गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी जताया दुख
गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा ‘ राजस्थान के बाड़मेर में एक पंडाल के गिरने से लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

राहुल गांधी ने हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहा ‘जसोल,बाड़मेर में राम कथा के दौरान टेंट गिरने से हुए हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की जानकारी अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है।ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने,शोकाकुल परिजनों को संबल देने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सीएम गहलोत ने दुख जताया, राहत व बचाव कार्य जारी
वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बाड़मेर में राम कथा के दौरान टेंट गिरने से हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने,शोकाकुल परिजनों को संबल देने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनके मुताबिक, स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। संबंधित अधिकारियों को हादसे की जांच करने, घायलों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने, प्रभावितों व उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस तरह हुआ हादसा
राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले के जसोल कस्बे में रविवार शाम को तेज अंधड और बारिश के दौरान रामकथा का पंडाल गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई और 55 घायल हो गए। पंडाल गिरते ही बिजली का करंट फैल गया, जिसके कारण अधिकांश मौत हुई। मृतकों में 12 लोगों की पहचान हुई है। कुछ मौत भगदड़ मचने से भी हुई। रामकथा के दौरान करीब दो हजार में लोग मौजूद थे। बाडमेर जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित जसोल कस्बे में हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्च अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को पहले तो बालोतरा के स्थानीय नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन फिर एंबुलेंस और निजी वाहनों से बाड़मेर एवं जोधपुर के सरकारी अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। रविवार का अवकाश होने के कारण चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया है। मृतकों में अधिकांश बुजुर्ग शामिल हैं।

जिला कलेक्टर हिंमाशु गुप्ता ने बताया कि मृतकों में नौ महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। इनमें से 13 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और शेष तीन की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से टेलिफोन पर बात कर बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए है। गहलोत ने हादसे पर संवेदना जताते हुए दो केबिनेट मंत्रियों रमेश मीणा और सालेह मोहम्मद को तत्काल जसोल पहुंचकर राहत कार्यों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। मृतकों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घटना पर दुख जताया है।

केवल पतले लोहे के खंभों पर लगाया गया था पंडाल
रामकथा का आयोजन स्थानीय लोगों ने किया था। आयोजकों ने रामकथा के लिए ना तो जिला प्रशासन से मंजूरी ली थी और ना ही मौके पर हजारों लोगों की मौजूदगी के बावजूद आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई प्रबंध था। फायर और पुलिस से भी अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर एंबुलेंस भी नहीं थी। एक मंदिर के पास सरकारी स्कूल के खुले मैदान में 200 फीट बड़ा पंडाल भी केवल पतले लोहे के खंभों पर लगाया गया था। बिजली का कनेक्शन भी अस्थाई लिया गया था। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानाक आए तेज अंधड और बारिश के बीच पांडाल गिर गया, जिससे बिजली के तार नीचे गए और मौके पर करंट फैल गया।

जानकारी के अनुसार, 10 लोगों की मौत करंट लगने से हुई और शेष भगदड़ में मारे गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक सचिन मित्तल, जिला कलेक्टर हिंमाशु गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल, क्षेत्रीय विधायक मदन प्रजापत, पूर्व मंत्री अमराराम, नगर परिषद के रतन खत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान आदि मौके पर पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!