Breaking News :
>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत 16 मोहिनी रोड कन्टेंनमेन्ट जोन से मुक्त एवं मसूरी क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित भट्टा गाँव का कुछ हिस्सा कन्टेनमेंट जोन घोषित

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 8 जुलाई, 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोविड-19 के संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत 16 मोहिनी रोड, देहरादून को लाॅकडाउन किया गया था। उपरोक्त कन्टनेमेन्ट क्षेत्र को  28 दिन के एक्टिव सर्विलांस के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गयी संस्तुति के उपरान्त कन्टेंनमेन्ट जोन से मुक्त कर दिया  गया है। इसी क्रम में मसूरी क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित भट्टा गाँव में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात भट्टा गाँव का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों के मकान से गाँव की सड़क के देहरादून-मसूरी हाईवे के मिलान बिन्दु तक, पश्चिम दिशा में श्री आशाीष थापली के मकान तक, उत्तर दिशा में श्री चन्दन सिंह थापली के मकान तक तथा दक्षिण दिशा में श्री रजवन्त कोटाल के मकान तक अवस्थित है को कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत लाॅकडाउन किया गया है।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 218 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें ऋषिकेश में 18, डोईवाला में 41, तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत 73, मसूरी में 32, कालसी में 20, विकासनगर में 34 व्यक्ति शामिल है।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से 113 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद के कन्टेंमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत कुल 91 ली० दूध विक्रय किया गया।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद विकासखण्ड विकासनगर, अन्तर्गत कुल 40 निराश्रित पशुओं जिसमें, सभी गौवंश पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1596 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 22083 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 142 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 176 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन  144 व्यक्ति पहुँचे। इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 264 तथा काठगोदाम हेतु 176 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 37 काल जिनमें  पास 32 तथा 5 काल अन्य हेतु प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!