Breaking News :
>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 जून 2026, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष, शिक्षाविद् ललित जोशी को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से स्कूलों, महाविद्यालयों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके द्वारा अब तक 1500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को युवा संवाद के माध्यम से जागरूक किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 17 जून से 26 जून तक ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन किया गया। इस अभियान का समापन मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के साथ हुआ।

समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानन्द सरस्वती, उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान ललित जोशी ने भी विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने सीमांत क्षेत्र नीति-मलारी में आयोजित मैराथन में भाग लेकर स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” का संदेश देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत देशभर में जागरूकता रैलियाँ, शपथ अभियान, जनसंवाद एवं विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, वहीं नशा उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने सम्मानित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “नशा मुक्त भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़े और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर प्रयास करे।”

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने पर ललित जोशी ने भारत सरकार एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि सजग इंडिया से जुड़े सभी स्वयं सेवकों, शिक्षकों एवं युवाओं के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। यह पुरस्कार हमें नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने भविष्य में भी युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में जन-जागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!