Breaking News :
>>नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी>>पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम>>जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये परिसंपत्तियों की नियमित समीक्षा के निर्देश>>तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी>>त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान>>हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी>>25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी>>‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी>>मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन>>आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी>>मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक>>गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद>>MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी>>निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
उत्तराखण्ड

नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी

देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून में बुधवार को 15 प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट सेरेमनी आयोजित की गई। 17 नवंबर 2025 से शुरू हुए नौ माह के गहन प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद सभी प्रशिक्षु पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के दौरान एसएसपी देहरादून ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रशिक्षुओं को पूरी लगन, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी आरक्षियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों को अंत:कक्ष और बाह्य कक्ष दोनों स्तरों पर विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। अंत:कक्ष में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, भारतीय संविधान, पुलिस एवं समाज, मानव व्यवहार एवं मनोविज्ञान, व्यक्तित्व विकास, अपराध शास्त्र, थाना अभिलेख, पुलिस संगठन-प्रशासन और पुलिस रेगुलेशन जैसे विषय शामिल रहे।

वहीं बाह्य कक्ष प्रशिक्षण में पदादि प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पुलिस प्रशिक्षण पीटी/पीई, योग और यूएसी आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण और परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को एसएसपी देहरादून ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंत:कक्ष परीक्षा में रिक्रूट महिला आरक्षी अन्जुम निशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बाह्य कक्ष परीक्षा और पूरे प्रशिक्षण में रिक्रूट आरक्षी फैज आलम सर्वांग सर्वोत्तम रहे। फैज आलम को परेड कमांडर की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

पासिंग आउट परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, आरटीसी स्टाफ और प्रशिक्षण पूरा करने वाले आरक्षियों के परिजन मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!