Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
क्राइमदेश

कंप्यूटर के लिए 14 वर्षीय किशोर की गला घोंटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार  

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अगस्त 2023, सोमवार, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल तीन किशोरों ने पहले फिरौती के लिए अपने दोस्त का अपहरण किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक तालाब से शव बरामद कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है। घटना नादिया जिले के कृष्णानगर के घुरनी इलाके की है। जहां रहने वाला 14 वर्षीय एक लड़का शुक्रवार से लापता था। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह लड़का दुकान से कुछ सामान लेने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।

रविवार को किशोर की मां के पास तीन लाख रुपए की फिरौती का फोन आया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। दरअसल महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी और वह आया का काम करती है। वह तीन लाख रुपए देने में समर्थ नहीं थी। जिसके चलते महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ा। ये तीनों किशोर उसी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी किशोरों ने बताया उन्हें वीडियो गेम्स खेलने के लिए कंप्यूटर चाहिए था।

इसके लिए ही उन्होंने किशोर का अपहरण किया और उसकी मां को फोन कर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं मिलने पर आरोपियों ने बीती 25 अगस्त को किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोर की हत्या करने से पहले उसकी अंतिम इच्छा भी पूरी की और उसे रसगुल्ले और कोल्ड ड्रिंक भी पिलाई। इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को एक बोरे में भरकर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर लिया है। पुलिस का मानना है कि तीनों को फिरौती के लिए फोन करने के बाद एहसास हुआ कि गरीब मां फिरौती के तीन लाख नहीं दे पाएगी और किशोर को छोड़ने पर उन्हें पहचाने जाने का डर था, इसलिए तीनों ने किशोर की हत्या कर दी। बंगाल पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में आवेदन दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!