Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
क्राइम

14 वर्षीय भाई पर सगी बहन से दुष्कर्म का आरोप, मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के तहत सदर थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी ही 15 वर्षीय बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की पिछले कुछ समय से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। 30 मई को जब अचानक उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी, तो परिजन उसे इलाज और जांच के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक ले गए। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने लड़की की गहन चिकित्सा जांच की, तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

इस खुलासे के बाद जब परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि पिछले 3-4 महीनों के दौरान उसके 14 वर्षीय छोटे भाई ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ गलत काम किया था। डरी-सहमी होने के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी।

पुलिस का बयान: मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बेहद सतर्कता से आगामी कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.