Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ताज़ा खबरेंदेश

हिमाचल के परवाणू में रोपवे ट्राली में तकनीकी दिक्‍कत आने के कारण फसे 13 पर्यटक

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जून 2022, सोमवार, सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में परवाणू टिंबर ट्रेल में तकनीकी दिक्‍कत आने के कारण 13 पर्यटक फंस गए। इन्‍हें रेस्‍क्‍यू करने के लिए दूसरी केबल कार ट्राली भेजी गई है। जिला सोलन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है व रेस्‍क्‍यू कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है तीन पर्यटकों को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया है। पुलिस व प्रशासन मौके पर हैं। 

जिला प्रशासन से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शाफ्ट टूटने से दो रोपवे ट्राली फंस गई।  ऊपर जाने वाली ट्राली में तीन पर्यटक थे, जिन्‍हें रेस्‍क्‍यू कर लिया गया है। वहीं, ऊपर से नीचे की तरफ आ रही रोपवे ट्राली में दस पर्यटक फंसे हुए हैं, जिन्‍हें रेस्‍क्‍यू करने का अभियान चलाया हुआ है। रेस्‍क्‍यू टीम ने दिल्‍ली निवासी अंजू गर्ग को रेस्‍क्‍यू कर लिया है। महिला गर्भवती है व अब सकुशल रेस्‍क्‍यू कर ली गई है।

11 अक्‍टूबर 1992 को भी यहां हादसा हुआ था, कई दिन तक दस लोग इसमें फंसे रहे थे व एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी। यह रोपवे ट्राली टिंबर ट्रेल रिसोर्ट की है। शिमला परवाणू हाईवे से ठीक पार पहाड़ी पर यह रिसोर्ट है। इस रिसोर्ट तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। रोपवे ट्राली के सहारे ही पर्यटक यहां तक पहुंचते हैं। शिमला की ओर जाने वाले काफी पर्यटक इस रिसोर्ट में रुकते हैं। चंडीगढ़ से भी इसकी दूरी ज्‍यादा नहीं है। ऐसे में चंडीगढ़ के लोग वीकेंड पर पहाड़ी पर स्थित इस रिसोर्ट में लंच व डिनर करने के लिए पहुंच जाते हैं। वीकेंड के बाद सोमवार को पर्यटकों को इतनी भीड़ नहीं थी। लेकिन इस बीच तकनीकी दिक्‍कत आ जाने के कारण पर्यटकों की ट्राली हवा में अटक गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!