Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए अयोध्या के कमिश्नर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2022, गुरूवार, लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को सात आइपीएस के बाद 13 आइएएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें पांच जिलों के जिलाधिकारी तथा अयोध्या के कमिश्नर को बदला गया है। रामनगरी अयोध्या में जमीन खरीदने के मामले में नाम आने के बाद से अयोध्या के कमिश्नर चर्चा में थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को 13 प्रशासनिक अफसरों का स्थानांतरण किया है। इसमें पांच जिलों के आला प्रशासनिक अधिकारी भी हैं। प्रदेश में पांच जिलाधिकारी बदले गए हैं। आजमगढ़, मऊ, बलिया, अमेठी और शाहजहांपुर में नए जिलाधिकारी को तैनात किया गया है। अयोध्या मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल का भी तबादला किया गया है। एमपी अग्रवाल का नाम रामनगरी अयोध्या में जमीनें खरीदने के मामले में आया था। उन्हें देवीपाटन मंडल का आयुक्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नवदीप रिनवा को अयोध्या मंडल का आयुक्त तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी अमेठी अरुण कुमार को डीएम मऊ के पद पर भेजा गया है। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद राकेश कुमार मिश्रा अब डीएम अमेठी होंगे। जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार अब मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर होंगे। मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर अमृत त्रिपाठी को डीएम आजमगढ़ के पद पर भेजा गया है। जिलाधिकारी बलिया अदिति सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर बनाया गया है। डीएम शाहजहांपुर इंद्र विक्रम सिंह को अब डीएम बलिया होंगे। निदेशक भूमि अध्याप्ति, राजस्व परिषद के पद पर तैनात रहे उमेश प्रताप सिंह को जिलाधिकारी शाहजहांपुर बनाया गया है।

इसी के साथ पोस्टिंग का इंतजार कर रहीं प्रेरणा सिंह को सीडीओ हापुड़ बनाया गया है। जिलाधिकारी मऊ रहे अमित सिंह बंसल को विशेष सचिव नगर विकास तथा मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन द्वितीय के पद पर भेजा गया है। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के परियोजना प्रशासक श्रीहरि प्रताप शाही को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक के पद पर तैनाती दी गई है। आगरा में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन को इसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया है। 

प्रदेश शासन ने आइएएस अफसरों के साथ 11 पीसीएस अफसरों का भी ट्रांसफर किया है। कुंवर बहादुर सिंह को एडीएम पीलीभीत से एडीएम चित्रकूट, राम सिंह गौतम को उद्योग बंधु कानपुर से एडीएम पीलीभीत, अरविंद सिंह जिलाधिकारी चित्रकूट से एडीएम बिजनौर, प्रीति जायसवाल को एडीएम बिजनौर से अपर आयुक्त बरेली, मयंक गोस्वामी को एसडीएम हापुड़ से एसडीएम रामपुर, श्रृष्टि को एसडीएम बागपत से एसडीएम आगरा, प्रियंका सिंह को एसडीएम आगरा से एसडीएम अयोध्या, अनुज मेहरा को एसडीएम बागपत से एसडीएम आगरा, निधि डोडवाला को एसडीएम आगरा, आशुतोष राय करा एसडीएम मऊ से एसडीएम प्रयागराज मेला तथा करणवीर केशव को एसडीएम महाराजगंज से एसडीएम प्रयागराज मेला के पद पर भेजा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!