Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेश

सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच 12वें दौर की वार्ता

  • गोगरा और हॉट स्प्रिंग इलाकों से सैनिक हटाने पर जोर

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। भारत और चीन शनिवार को सीमा विवाद को लेकर 12वें दौर की वार्ता कर रहे हैं। यह वार्ता कोर कमांडर स्तर की है और इसका आयोजन लद्दाख में चीन की तरफ स्थित माल्डो में किया गया है। सैन्य वार्ता की बातचीत के बारे में माना जा रहा है कि भारत को हॉट स्प्रिंग और गोगरा में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पर सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर विवाद है। पिछले दौर की वार्ता 9 अप्रैल को हुई थी। भारत ने तब स्पष्ट कर दिया था कि सीमा पर तनाव को कम करने के लिए यह जरूरी है कि चीन उन सभी इलाकों से पीछे हट जाए जिसे दोनों देश विवादित मानते हैं।

अभी तक दोनों पक्षों के बीच 11 दौर की सैन्य वार्ता हुई है और इससे पैगोंग लेक के दोनों तरफ के इलाकों से सैनिकों की वापसी में मदद भी मिली है। इस बार तकरीबन साढ़े तीन महीने बाद बैठक हो रही है और इस देरी के पीछे वजह यह है कि चीन की तरफ से लगातार आनाकानी की जा रही है। फरवरी 2021 में पैगोंग लेक के पास से चीनी सैनिकों की वापसी के बाद से चीन का रवैया बदला हुआ है।

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के कुछ हिस्सों से इस साल फरवरी में सैनिकों की वापसी के बाद से चीन का रवैया बदल गया है। वह बाकी के हिस्सों से अपने सैनिकों को हटाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। आज होने वाली कोर कमांडर स्तर की वार्ता में यह मुद्दा भी उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि चीन ने मई, 2020 में एलएसी का उल्लंघन किया था। तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक व सैन्य स्तर की वार्ता शुरू हुई थी। 25 जून, 2021 को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच बात हुई थी और यह तय किया गया था कि जल्द ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की अगली बैठक होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!