Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से जनपद नैनीताल में 12 हाईटैक शौचालयों का होगा निर्माण

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 जुलाई 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा जनमानस एंव पर्यटकों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में प्रस्तावित शौचालयों को शासन से मिली स्वीकृति। मास्टर प्लान के अन्तर्गत जनपद नैनीताल में शासन द्वारा 12 शौचालयों निर्माण के लिए 405.33 लाख (4 करोड़ 5 लाख 33 हजार) रूपये की धनराशि स्वीकृति कर अवमुक्त किये। नैनीताल प्रथम जनपद है जिसे मास्टर प्लान के तहत शौचालयों हेतु धनराशि उपलब्ध हुई है।
जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से व बार-बार शासन से पत्राचार करने व वार्ता करने के उपरान्त शौचालयों की स्वीकृति मिली है। हाईटेक शौचालयों का स्थान चयन स्वंय जिलाधिकारी द्वारा किया गया है जिससे दोहरा लाभ मिलेगा जहाँ एक ओर स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा वहीं जनपद में आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के अन्तर्गत जनपद में पर्यटन विभाग द्वारा 12 हाईटैक शौचालय बनाये जायेंगे, जिसके लिए शासन से 405.33 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हाईटैक शौचालय ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी, तहसील परिसर हल्द्वानी, निकट महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, निकट बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, समीप पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर, कलैक्ट्रेट परिसर नैनीताल, रूसी बाईपास, माल रोड़ नैनीताल, नारायण नगर (सरिताताल), मैट्रोपोल कम्पाउण्ड मल्लीताल, सुयालबाड़ी हाईवे, क्वारब/ खैरना हाईवे पर बनाये जायेगें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कार्यदायी संस्था कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व विस्तृत आगणन, मानचित्र, सक्षम अधिकारी से प्राविधिक स्वीकृति प्राप्त करनी आवश्यक होगी तथा जिस मद में धनराशि स्वीकृत है, उसी मद में व्यय करनी होगी। कार्य करने से पूर्व समस्त तकनीकी दृष्टि से समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर विभाग द्वारा प्रचलित दरों, विशिष्टियों को ध्यान में रखते हुए कार्य सम्पादित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि मानको के अनुरूप सामाग्री का प्रयोग किया जाय तथा सामाग्री का परीक्षण प्रयोगशाला में अवश्य किया जाये। उन्होंने कहा कि आगणन में प्राविधानित डिजायन एवं मात्राओं हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था का उत्तरदायित्व होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!