Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
उत्तराखण्ड

देहरादून में 115 साल पुराना पुल टूटा, दो लोगों की मौत; कई घायल

देहरादून। दून के गढ़ी कैंट क्षेत्र के वीरपुर में शुक्रवार सुबह 115 साल पुराना पुल टूट गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं, कई वाहन के मलबे में दबेे होने की आशंका है।

गुरुवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से करीब 5.30 बजे थाना कैंट पर सूचना मिली कि कैंट क्षेत्रान्तर्गत वीरपुर में लोहे का पुल गिर गया है। इसके बाद थाना कैंट से तत्काल पुलिस बल मय रेस्क्यु उपकरणों के मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों व आर्मी के जवानों की सहायता से 100 फ़ीट गहरी खाई से तीन लोगों को रेसक्यू कर सिनर्जी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इसमें मौके पर मोटर साइकिल सवार प्रेम थापा (40) पुत्र तारा थापा निवासी डागरा देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उपचार के दौरान मोटर साइकिल धन बहादुर थापा (54 वर्ष) पुत्र आरएस थापा निवासी वीरपुर देहरादून की मौत हो गयी। घायल शाहरूख (24 वर्ष) पुत्र शगीर हसन निवासी ढकरानी व जुल्फकार (20 वर्ष) पुत्र शमीर हसन निवासी ढकरानी देहरादून जो कि डंपर में सवार थे, का सिनर्जी अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

मृतक प्रेम थापा पेशे हलवाई था। उसकी वीरपुर में मिठाई की दुकान है, वहीं मृतक धन बहादुर थाना एक्स आर्मी के जवान थे। वह पुलिस लाइन देहरादून की परिवहन शाखा में संविदा में कार्यरत थे।

वहीं, सीएम ने देहरादून में बीरपुर पुल के गिरने की घटना पर गहरा दुःख जताया। उन्‍होंने कहा कि घटना में मृतकों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना करता हूं। पुलिस, आर्मी के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। एसएसपी व जिला प्रशासन घटना पर नजर बनाए हैं।

मृतकों के नाम 

-धन बहादुर थापा पुत्र आरएस थापा निवासी बानगंगा बीरपुर

-प्रेम थापा पुत्र तारा थापा निवासी डाकरा गढ़ी कैंट

घायलों के नाम

-शाहरुख पुत्र सगीर ढकरानी विकासनगर

-जुल्फान पुत्र मंजूर हसन ढकरानी विकासनगर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!