Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार : बीते 24 घंटे में मिले 11 हजार 713 मामले, 100 से कम लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी, 2021, शनिवार। देश में कोरोना महामारी के मद्देनजर हालात दिन पर दिन सुधरते जा रहे हैं। सक्रीय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखने और ठीक हो रहे मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के कारण 100 से कम लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 11 हजार 713 मामले सामने आए। इस दौरान 14 हजार 488 मरीज ठीक हुए और 95 लोगों की मौत हुई। इस दौरान सात लाख 40 हजार 794 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ आठ लाख 14 हजार 304 मामले सामने आ गए हैं। एक्टिव केस एक लाख 48 हजार 590 है, जो कुल मामलों का 1.37 फीसद है। एक करोड़ पांच लाख 10 हजार 796 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं, जो कुल मामलों का 97.19 फीसद है। महामारी के कारण अब तक एक लाख 54 हजार 918 लोगों की मौत हो गई है, जो कुल मामलों का 1.43 फीसद है। कुल अब तक 20 करोड़ छह लाख 72 हजार 589 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 51 हजार 255, तमिलनाडु में 12,379, कर्नाटक में 12 हजार 230, दिल्ली में 10,873, पश्चिम बंगाल 10,201 उत्तर प्रदेश में 8682, आंध्र प्रदेश में 7158, पंजाब में 5635 और गुजरात में 4393 लोगों की मौत हो गई है।

देश में कोरोना टीकाकरण का भी काम जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक कुल 54 लाख 16 हजार 590 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जनवरी की शुरुआत में दो टीकों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशिल्ड और पूरी तरह से स्वदेशी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के इस्तेमाल से टीकाकरण हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!