Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

11 गर्ल्स बटालियन ने सीआईएमएस कॉलेज को दी एनएसीसी खोलने की मान्यता

सीआईएमएस कॉलेज की छात्राओं को मिलेगा एनएसीसी में प्रवेश का मौका : ललित जोशी

पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन के लिए एनएसीसी जरुरी : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 17 मई 2024, देहरादून। सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में अध्ययनरत छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं। कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एनसीसी की 11 उत्तराखण्ड बालिका बटालियन से मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार 17 मई 2023 को 11 उत्तराखण्ड बालिका एनसीसी बटालियन देहरादून के कर्नल ओ.पी. पाण्डे एवं सीनियर जी.सी.आई. मंजू कैंतुरा ने कॉलेज का निरीक्षण किया और संस्थान को एनसीसी की मान्यता मिलने पर अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संस्थान में अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने इस सत्र से एनसीसी की मंजूरी मिलने पर सभी को शुभकामनायें दी और कहा कि हमारी छात्राओं का सौभाग्य है कि उन्हें एनसीसी के माध्यम से अनुशासन के साथ देश सेवा के लिए भी जाने का मौका मिलेगा।

कर्नल ओ.पी. पाण्डे ने कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी आपके अंदर अनुशासन तो लायेगा ही, साथ में देश की सेना में जाने का भी अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने ललित मोहन जोशी द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब आप नशे से दूर रहेंगे तभी आपको विभिन्न क्षेत्रों में जाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी मेजर ललित सामंत (रिटायर्ड) ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना गुंसाई ने किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!