Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्डधार्मिकविशेषसामाजिक गतिविधियाँ

कृष्ण तुम पर क्या लिखूं …..

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कुछ सुन्दर पंक्तियॉं

प्रेम का सागर लिखूं !
या चेतना का चिंतन लिखूं!
प्रीति की गागर लिखूं,
या आत्मा का मंथन लिखूं!
रहोगे तुम फिर भी अपरिभाषित,
चाहे जितना लिखूं….

ज्ञानियों का गुंथन लिखूं ,
या गाय का ग्वाला लिखूं..
कंस के लिए विष लिखूं ,
या भक्तों का अमृत प्याला लिखूं।
रहोगे तुम फिर भी अपरिभाषित चाहे जितना लिखूं….

पृथ्वी का मानव लिखूं ,
या निर्लिप्त योगेश्वर लिखूं।
चेतना चिंतक लिखूं,
या संतृप्त देवेश्वर लिखूं ।।
रहोगे तुम फिर भी अपरिभाषित चाहे जितना लिखूं….

जेल में जन्मा लिखूं ,
या गोकुल का पलना लिखूं।
देवकी की गोदी लिखूं ,
या यशोदा का ललना लिखूं ।।
रहोगे तुम फिर भी अपरिभाषित चाहे जितना लिखूं….

गोपियों का प्रिय लिखूं,
या राधा का प्रियतम लिखूं।
रुक्मणि का श्री लिखूं
या सत्यभामा का श्रीतम लिखूं।।
रहोगे तुम फिर भी अपरिभाषित चाहे जितना लिखूं….

देवकी का नंदन लिखूं,
या यशोदा का लाल लिखूं।
वासुदेव का तनय लिखूं,
या नंद का गोपाल लिखूं।।
रहोगे तुम फिर भी अपरिभाषित चाहे जितना लिखूं….

नदियों-सा बहता लिखूं,
या सागर-सा गहरा लिखूं।
झरनों-सा झरता लिखूं ,
या प्रकृति का चेहरा लिखूं।।
रहोगे तुम फिर भी अपरिभाषित चाहे जितना लिखूं….

आत्मतत्व चिंतन लिखूं,
या प्राणेश्वर परमात्मा लिखूं।
स्थिर चित्त योगी लिखूं,
या यताति सर्वात्मा लिखूं।।
रहोगे तुम फिर भी अपरिभाषित चाहे जितना लिखूं…..

कृष्ण तुम पर क्या लिखूं,
कितना लिखूं…
रहोगे तुम फिर भी अपरिभाषित चाहे जितना लिखूं….

अखण्ड ब्रह्मांड के नायक कृष्ण-कन्हैया के
जन्मदिन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ………

 साभार : कविवर सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!