Breaking News :
>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
ताज़ा खबरेंदेश

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ जनवरी २०२१, मंगलवार। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने मामले में कार्रवाई करते हुए एसएचओ को तत्काल निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। एक टीम मामले की जांच करेगी। मरने वालों में सात लोग मानपुर के पृथ्वी गांव के हैं। वहीं तीन लोग सुमावली के पावली गांव के हैं। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार दो लोगों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण सोमवार रात को डॉक्टरों द्वारा ग्वालियर रेफर कर दिया गया था।

एसडीओपी सुजीत भदौरिया के अनुसार गांव में किस-किस की तबीयत शराब पीने के बाद खराब हुई है? इसका पता लगाने के पूछताछ की जा रही है।  सोमवार को बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर पृथ्वी गांव में जहरीली शराब पीने से जीतेंद्र यादव नाम के शख्स की हालत खराब हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ध्रुव यादव, सिरनाम, दीपेश, बृजकिशोर, दिलीप शाक्य, धर्मेंद्र यादव, राजकुमार यादव समेत कुछ अन्य लोगों की तबियत खराब होने की जानकारी मिली। इनमें से तीन और की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इन्होंने  ओपी केमिकल से बनी शराब पी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस यहां पहुंची। इसके बाद पुलिस को देररात सुमावली थाना क्षेत्र के पावली गांव में तीन लोगों की मौत की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार ये लोग एक ही पार्टी में गए थे।

बीहड़ में बेखौफ चलता है अवैध शराब का कारोबार

मुरैना के बीहड़ में कच्ची और जहरीली शराब का कारोबार बेखौफ चलता है। पिछले महीने ही नूराबाद पुलिस ने बीहड़ में कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी थी। यह शराब मौटरसाइकिल से आसपास के गांवों में भेजी जाती थी। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसके पूरे सूबे में इसे लेकर अभियान चलाया गया। इसके बाद यहां अवैध शराब की बिक्री हो रही थी। इस घटना से सबक लिया गया होता तो शायद इन लोगों की जान न जाती।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!