Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के कारण आज 10 नए क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत 383/8 इन्दरा नगर कांवली आसरा बाॅयस सेलटर होम, 35 मोहित विहार जी.एम.एस. रोड कावंली, ग्राम गुजराड़ा मानसिंह सहस्त्रधारा रोड, ग्रेस एकेडमी न्यू कैन्ट रोड, कारगी बंजारावाला निकट काली मन्दिर, स्टेट कालेज ऑफ़ नर्सिंग/छात्रावास चन्दर नगर, कालिका विहार लेन नम्बर-3 माजरी माफी, शीशम हास्टल एफआरआई, 327 बसन्त विहार फेज-2 एवं तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत स्थित वार्ड नम्बर-13 नवज्योति विहार में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त 10 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित 5/2 ओल्ड सर्वे रोड एवं 196 डीएल रोड में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी, को चिकित्सकीय व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त क्षेत्रों में 14 दिनों तक एक्टिव सर्विलांस किया गया तथा किसी भी व्यक्ति में कोराना वायरस के लक्षण नहीं पाये जाने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर उक्त दोनों क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी कदम उठाने, कंटेनमेंट जोन में प्रभावी सर्विलांस, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग, कराने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले होर्डिंग, पोस्टर, बैनर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में प्रदर्शित चस्पा के साथ ही निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत साफ-सफाई के साथ ही निरन्तर सेनिटाईजेशन एवं फाॅगिंग कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को होम आईसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की नियमित स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त करते रहनें, सैंपलिंग बढ़ाने के साथ ही टीकाकरण कार्य में तेजी लाने, सभी अस्पतालों से कोविड-19 से सम्बन्धित विवरण ऑनलाईन पोर्टल पर दर्ज करते हुए सूचना अद्यतन करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण से जागरूक रहें तथा इसकी रोकथाम हेतु शासन-प्रशासन द्वारा बताये जा रहे उपायों को अपनाते हुए आस पड़ोस में भी लोगों कोविड संक्रमण से बचाव के तरीके अपनाने हेतु जागरूक करें। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में फेशकवर मास्क का उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें, हाथों को बार-बार साबुन से धोयें और सेनिटाइजर का उपयोग करें तथा लक्षण महसूस होने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!