Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना का कहर, मुंबई के राधा कृष्ण रेस्तरां के 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च 2021, शुक्रवार। कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों के बीच, मुंबई के राधा कृष्ण रेस्तरां के 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी 10 को इलाज के लिए बीकेसी जंबो कोविड सेंटर में भेज दिया गया है। ये नामी रेस्तरां एसवी रोड, अंधेरी (पश्चिम) मुंबई में स्थित है। बता दें कि मीरा भयंदर नगर निगम (MBMC) ने अपने स्टाफ के 21 लोगों कोरोना संक्रमित होने के बाद घातक वायरस का पता लगाने के बाद सील कर दिया गया था।  मीरा भयंदर नगर निगम ने होटल एक्‍सप्रेस इन के स्टाफ के 21 लोगों के कोरोना संक्रमित‍ होने पर उसे सील कर दिया था।

महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 8,998 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़कर  21,88,183 तक पहुंच गई। 60 मरीजों की मृत्यु के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर  52,340 तक पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए  पालघर जिला कलेक्टर माणिक गुरसल ने जिले में तीन साप्ताहिक बाजार बंद करने का आदेश दिया था।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल  86,794 लोगों को कोरोना टेस्‍ट किया गया है। बता दें कि राज्‍य में अब तक कुल 1,65,96,300 लोगों का कोरोना टेस्‍ट किया जा चुका है। वर्तमान समय में कुल 3,91,288 लोग होम क्‍वारंटाइन में हैं और 4,109 अन्य लोग संस्थागत संगरोध में हैं। महाराष्ट्र उन राज्यों में से एक है जहां पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत ने पिछले 24 घंटों में 12,800 रोगी ठीक हुए और कोरोना संक्रमण के 16,800 नए मामले दर्ज किए गए। बता दें कि भारत में सक्रिय मामलों की संख्‍या 1.75 लाख से अधिक हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!