Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
खेल-जगतताज़ा खबरें

IPL-2021 के 14वें सीजन के 10-10 मैच समाप्त, देखिए अंकतालिका

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के करीब 75 फीसदी लीग मैच समाप्त हो गए हैं, क्योंकि सोमवार 27 सितंबर तक सभी टीमों ने अपने-अपने 10-10 लीग मैच खेल लिए हैं। हालांकि, अभी तक एक भी टीम को प्लेआफ का टिकट नहीं मिला है, क्योंकि सभी टीमें अभी तक आइपीएल 2021 के प्लेआफ की रेस में बनी हुई हैं, लेकिन आप जान लीजिए कि आइपीएल 2021 की अंकतालिका में 10-10 मैचों के बाद कौन सी टीम शीर्ष पर है और कौन सी टीम सबसे ज्यादा पिछड़ी हुई है। इसके अलावा आप जानेंगे कि किस टीम के प्लेआफ में पहुंचने के चांस सबसे ज्यादा हैं।

आइपीएल 2021 की अंकतालिका में इस समय चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ऊपर है, जिसने अपने 10 मैचों में से 8 मैच जीते हैं और टीम के खाते में कुल 16 अंक हैं। इतने ही मैचों में इतने ही अंक दिल्ली कैपिटल्स के भी हैं, लेकिन दिल्ली की टीम नेट रन रेट की वजह से इस समय दूसरे पायदान पर है। केवल यही दो टीमें इस समय ऐसी हैं, जिनके प्लेआफ में पहुंचने का चांस 99.99 फीसदी लग रहे हैं, क्योंकि आइपीएल के इतिहास में कभी भी वो टीम प्लेआफ की रेस से बाहर नहीं हुई है, जिसने 16 अंक हासिल किए हैं। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के पास प्लेआफ में पहुंचने का मौका है।

आइपीएल 2021 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर विराट कोहली की कप्तानी वाली रायल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जिसने अपने 10 में से 6 मुकाबले जीते हैं। वहीं, प्लेआफ की रेस को कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस ने दिलचस्प बनाया हुआ है, क्योंकि इन टीमों ने अपने 10-10 मैचों में से सिर्फ 4-4 मैच ही जीते हैं। नेट रेट रेट बेहतर होने की वजह से केकेआर चौथे, पंजाब पांचवें, राजस्थान छठवें और मुंबई सातवें स्थान पर है। सबसे आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने अपने 10 मैचों में सिर्फ दो मैच जीते हैं। टीम के खाते में कुल 4 अंक हैं। मौजूदा परिदृश्य को देखें तो हैदराबाद के प्लेआफ में पहुंचने के चांस सबसे कम नजर आ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!