Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
उत्तराखण्ड

10 जून तक तबादलों के आदेश करने होंगे जारी

देहरादून : प्रदेश में इस बार तबादला एक्ट, यानी उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत तबादले किए जाएंगे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सभी विभागों को 10 जून तक वार्षिक तबादला करने और आदेश जारी करने के दो दिन के भीतर इसकी सूची वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्थानांतरण अधिनियम में तय मानकों के अनुसार अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विधानसभा ने बीते वर्ष दिसंबर में उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 पारित किया था। अब यह मूर्त रूप ले चुका है। इस अधिनियम के हिसाब से एक अप्रैल से तबादला सत्र शुरू होना है। इसे देखते हुए मुख्य सचिव ने विभागों को अभी से इस पर कार्य करने के निर्देश जारी किए हैं।
इसमें स्पष्ट किया गया है कि कार्य स्थल के मानक, यानी सुगम व दुर्गम क्षेत्र का 31 मार्च तक चिह्नीकरण कर लिया जाए। स्थानांतरण समितियों का गठन एक अप्रैल तक, प्रत्येक संवर्ग के सुगम व दुर्गम क्षेत्र के कार्यस्थल व पात्र कार्मिकों की उपलब्ध एवं संभावित रिक्तियां 15 अप्रैल तक  वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएं। अनिवार्य स्थानांतरण के लिए पात्र कार्मिकों से 20 अप्रैल तक 10 इच्छित स्थानों के लिए विकल्प मांगे जाएंगे। अनुरोध के आधार पर आवेदन करने की तिथि 30 अप्रैल तक होगी।
इसका विवरण 20 मई तक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। स्थानांतरण समिति की बैठक तथा संस्तुति देने की अवधि 25 मई से पांच जून तक होगी। स्थानांतरण आदेश 10 जून तक निर्गत किया जाएगा। आदेश जारी होने के दो दिन के भीतर वेबसाइट पर डालना होगा। मुख्य सचिव की ओर से जारी दिशा निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वार्षिक तबादले तीन तरह से होंगे। इनमें सुगम से दुर्गम में अनिवार्य तबादले, दुर्गम से सुगम में अनिवार्य तबादले और अनुरोध के आधार पर तबादले किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!