Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेश

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के1.32 लाख मामले आए सामने, 3200 लोगों की संक्रमण से मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2021, बुधवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट आ रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1.32 लाख मामले सामने आए हैं। इस दौरान करीब 3200 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य़ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 32 हजार 788 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 3,207 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। हालांकि, राहत की बात ये भी रही कि इस दौरान देश भर में कोरोना से 2.31 लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य़ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण से 2,31,456 लोग उबरे हैं। इसको मिलाकर देश भर में अब तक 2,61,79,085 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर बढ़कर 92.48% हो गई है। कोरोना रिकवरी के साथ ही देश में कोरोना से सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,01,875 एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में फिलहाल 17,93,645 कोरोना सक्रिय मामले हैं। एक्टिव दर घटकर 6.34% हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 2,83,07,832 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 3,35,102 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.18% है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में  20,19,773 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 35,00,57,330 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 21,85,46,667 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 23,97,191 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!