Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में स्थापित होगा देश का पहला इंडो-पोलिश केंद्र

हरिद्वार : पोलैंड की काजिमिरज वाइलकी यूनिवर्सिटी यूकेडब्ल्यू की ओर से हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में देश के पहले इंडो-पोलिश केंद्र की स्थापना की जाएगी। काजिमिरज वाइलकी विवि के कुलपति प्रो. बेनेडिक्ट ओद्या के नेतृत्व में हरिद्वार पहुंचे चार सदस्यीय उच्चस्तरीय दल ने बुधवार को देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के साथ इस बिंदु पर गहन मंथन किया। दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने भारत व पोलैंड के बीच युवाओं के शैक्षणिक विकास एवं उसमें सक्रिय भागीदारी को लेकर भी चर्चा की।

देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने बताया कि भारतीय संस्कृति को विश्वभर में युवाओं के बीच पहुंचाने के लिए गायत्री परिवार विवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या के नेतृत्व प्रयासरत है। विवि परिवार विश्व के अनेक देशों में इसके प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। बताया कि भारतीय संस्कृति, योग व आयुर्वेद के प्रति विश्वभर के युवाओं में जबरदस्त रुझान दिखाई दे रहा है।
काजिमिरज वाइलकी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बेनेडिक्ट ओद्या ने बताया कि पोलैंड के युवाओं को भारतीय संस्कृति व योग से जोडऩे के लिए बीते वर्ष देव संस्कृति विवि के साथ शैक्षणिक अनुबंध किया गया था। इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विवि भारत के प्रथम इंडो-पोलिश केंद्र की स्थापना देव संस्कृति विवि में करना चाहता है।
ताकि पोलैंड के युवा योग, आयुर्वेद व भारतीय संस्कृति के उच्च आदर्शों को समझ सकें। प्रो. बेनेडिक्ट के साथ प्रो. मारेक मक्को, यूकेडब्ल्यू में अंतरराष्ट्रीय संबंध कार्यालय की प्रमुख एनिएला व इरास्मस की समन्वयक कतार्जय्ना भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!