Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्ड

सेना मेला में अस्त्र-शस्त्र देख रोमांचित हुए लोग

देहरादून : देहरादून में आयोजित सेना मेला में दर्शक अस्त्र-शस्त्र देख रोमांचित हुए तो उन्हें जवानों की दिनचर्या को करीब से जानने का मौका भी मिला। उन्होंने आतंकियों से मुकाबला करते जवानों को देखा और सेना बैंड की धुन पर मंत्रमुग्ध भी हुए।

सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह मैदान में मेले का उद्घाटन 14 रैपिड (स्ट्राइक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एसएस महल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले के उद्देश्य आम नागरिक को सेना के करीब लाना है। उन्होंने कहा कि इससे युवा पीढ़ी में सेना के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मेले में जवानों के हैरतंगेज करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

मेले में मशीन गन, तोप, रॉकेट लांचर छोटे हथियारों के साथ ही रडार संचार प्रणाली बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। युवाओं को अत्याधुनिक हथियारों को करीब से देखने का मौका मिला। इस दौरान अधिकारियों ने शस्त्रों की मारक क्षमता और खूबियों की जानकारी भी दी।

जीवंत हुआ बॉर्डर का नजारा

मेला में दर्शकों को सेना और आतंकियों के बीच सीमा पर मुठभेड़ का डेमो दिखाया गया। सुबह 11 बजे सूचना दी गई कि कुछ आतंकी सीमा में घुस आए हैं। पांच मिनट बाद सैन्य टुकड़ी को आपरेशन के आदेश दिए गए। जवानों ने चारों तरफ से उस मकान को घेर लिया, जहां आतंकी छिपे थे और कुछ ही देर में उन्हें मार गिराया। आपरेशन की सफलता के बाद मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!