Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी ने त्रिपुरा से दिया राहुल गांधी को जवाब, बोले- कांग्रेस ने देश को ठगने का काम किया

अगरतला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को त्रिपुरा के विधानसभा के चुनावी समर में भी उतर गए। उन्होंने यहां दो विधानसभा क्षेत्र बागबासा और कल्याणपुर-प्रमोदनगर में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया और एक क्षेत्र में रोड शो कर विकास कार्यों के बलबूते दूसरी बार त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। अपनी चुनावी रैलियों में योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश को ठगने का रहा है।

कम्युनिस्टों के साथ मिलकर कांग्रेस आपकी सुरक्षा में सेंध लगाने आई हैं। बागबासा में भाजपा प्रत्याशी जादब लाल नाथ के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने पहली जनसभा की। यहां उनके साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पांच वर्ष में त्रिपुरा को अलग पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ का वास्तविक रूप त्रिपुरा में धरातल पर दिख रहा है।

इसी कड़ी में उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत त्रिपुरावासियों को मिले लाभों का उल्लेख किया।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कम्युनिस्टों का कुशासन और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कुशासन को कई गुना बढ़ाने व अराजकता फैलाने के लिए दोनों पार्टियां फिर से मैदान में हैं। कांग्रेस ने किसी भी तबके तक शासन की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने दिया। कम्युनिस्टों व कांग्रेस ने विभाजन किया। जिस राम मंदिर का कांग्रेस विरोध करती थी, उसका निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।

खोवाई जिले के कल्याणपुर-प्रमोद नगर विधानसभा क्षेत्र में दूसरी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने यहां भाजपा उम्मीदवार पिनाकी दास चौधरी के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि 2018 में भाजपा ने त्रिपुरा की खुशहाली व समग्र विकास के लिए समर्थन मांगा था। 35 वर्ष तक कम्युनिस्ट व कांग्रेस के नेताओं ने विकास नहीं होने दिया। विकास योजनाओं में डकैती डाली।कांग्रेस और कम्युनिस्टों को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि जनता ने उन्हें सबक सिखाया तो इनका अस्तित्व मिट रहा है।

यह दोनों पार्टियां नौजवानों को बेरोजगार, किसानों को बदहाल बनाने के साथ मां-बहनों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही थीं। पहली बार बनी भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया। महिलाओं को नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देना चमत्कार है। आज जब नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। विकास योजनाएं बढ़ रही हैं। आस्था का सम्मान हो रहा है तो कम्युनिस्टों के साथ मिलकर कांग्रेस साजिश रचना चाहती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!