Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

सावधान! तंबाकू चबाना पड़ा रहा है जिंदगी पर भारी

देहरादून :उत्तराखंड में सामने आ रहे कैंसर के नए मामलों में करीब 60 प्रतिशत पुरुष तंबाकू के कारण इस बीमारी की जद में आ रहे हैं। यह आंकड़ा स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट का है। संस्थान ने उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) की ओर से वित्तपोषित प्रोजेक्ट के तहत कैंसर के मरीजों का अस्पताल आधारित डाटा संग्रहित किया है। इसमें वर्ष 2012 से 2017 के बीच इलाज कराने वाले 12188 कैंसर रोगी शामिल हैं।

आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि तकरीबन 40.42 प्रतिशत मामलों में तंबाकू कैंसर की वजह बना है। स्थिति यह है कि अधिकांश गंभीर प्रकृति के मामलों में फेफड़ों का कैंसर प्रमुख है। जिनमें सर्वाइवल रेट भी तुलनात्मक रूप से कम है। 60.32 फीसद पुरुष और आठ प्रतिशत महिलाएं तंबाकू सेवन के कारण कैंसर की जद में आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि परंपरागत रूप से उत्तराखंड में तंबाकू धूमपान में इस्तेमाल किया जाता था,  तंबाकू खाने की आदत यहां नहीं थी। लेकिन, अब गुटखा-पान मसाला की आसान पहुंच के कारण इनकी पर्वतीय इलाकों में भी व्यापक खपत हो गई है।

 

जिससे कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। इन इलाकों में सही वक्त पर डायग्नोस न होने से भी स्थिति बदतर होती जाती है। यही नहीं, कैंसर के शुरुआती लक्षणों की अनदेखी और कभी-कभी धन की कमी के कारण लोग स्क्रीनिंग और उपचार से बचते हैं। जो बाद में जानलेवा साबित हो रही है।
कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट एसआरएचयू के निदेशक डॉ. सुनील सैनी का कहना है कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके लक्षणों को यदि समय रहते पहचान लिया जाए या समय पर इलाज शुरू कर दिया जाए तो इसका इलाज संभव है। लेकिन, अगर देरी हो गई या पीडि़त ने इलाज में लापरवाही बरती तो स्थिति मुश्किल भरी हो जाती है।
कैंसर के पांच बड़े लक्षण
-पेशाब और शौच के समय आने वाला खून।
-खून की कमी, जिससे एनीमिया हो जाता है। थकान और कमजोरी महसूस करना। तेज बुखार आना और बुखार का ठीक न होना।
-खांसी के दौरान खून का आना, लंबे समय तक कफ आना, कफ के साथ म्यूकस आना।
-स्तन में गांठ, माहवारी के दौरान अधिक स्राव होना।
-कुछ निगलने में दिक्कत होना, गले में किसी प्रकार की गांठ होना, शरीर के किसी भी भाग में गांठ या सूजन होना।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!