Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
देश

सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा को है तैयार: पीएम नरेंद्र मोदी

संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में सरकार का जोर नागरिकता संशोधन विधेयक समेत कई अहम बिल पास कराने पर होगा। दूसरी ओर विपक्ष आर्थिक सुस्‍ती, कृषि संकट और बेरोजगारी के मसले पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। यही नहीं विपक्ष राफेल सौदे की जांच के लिए जेपीसी के गठन और महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा कराने की मांग भी कर सकता है।

पीएम मोदी बोले, चाहते हैं सार्थक चर्चा 

सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2019 का यह आखिरी सत्र बेहद महत्‍वपूर्ण रहने वाला है। हम सभी मुद्दों पर विपक्ष के साथ सार्थक चर्चा चाहते हैं। संवाद हो, हर कोई अपने विवेक के जरिए सदन को सार्थक बनाने में मदद करे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सकारात्मक भूमिका वाला पिछला सत्र महत्‍वपूर्ण सिद्धियों से भरा रहा था। हमें उम्मीद है कि इस सत्र से भी बेहद सकारात्मक नतीजे निकलेंगे। हम चाहते हैं कि सभी मुद्दों पर चर्चा चाहे हैं।

– शिवसेना ने महाराष्ट्र में भारी बारिश कारण फसलों को हुए नुकसान पर लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
– संसद पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि पिछला सत्र सभी दलों, सभी माननीय सांसदों के सहयोग के कारण अभूतपूर्व सिद्धियों से भरा हुआ था। हम इस सत्र में सभी मुद्दों पर सार्थक चर्चा चाहते हैं।

इन मुद्दों से गर्म रहेगा सियासी माहौल 

समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जम्मू-कश्मीर के हालात, आर्थिक सुस्‍ती, बेरोजगारी, कृषि संकट और नागरिकता संशोधन विधेयक कुछ ऐसे मसले हैं जो सत्र को गरम रखने का काम करेंगे। विपक्ष इन मसलों पर सरकार को घेर सकता है। नागरिकता संशोधन विधेयक, 1955 के नागरिकता अधिनियम के कुछ प्रावधानों में संशोधन के लिए पेश किया जा रहा है। सरकार ऐसे प्रावधान चाहती है जिससे बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता मिल सके। विपक्षी दलों को इस पर एतराज है।

सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को भरोसा दे चुके हैं कि सरकार सदन के नियमों व प्रक्रियाओं के दायरे में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। सूत्रों की मानें तो 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में सरोगेसी (रेगुलेशन) बिल, ई-सिगरेट पर पाबंदी  समेत 47 बिल एवं प्रस्ताव संसद में रखे जाने हैं। बता दें कि पिछला सत्र लोकसभा के इतिहास में सबसे सफल सत्र रहा था। इस दौरान 35 विधेयक पारित हुए थे और राज्यसभा से 32 विधेयकों को मंजूरी मिली थी।

इन मसलों को उठाएगी बीजद 

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, बीजू जनता दल (Biju Janata Dal, BJD) बैंकिंग और दूरसंचार कवरेज के विस्तार के साथ-साथ ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग करेगा। राज्‍य सभा में बीजद के सांसद सस्‍म‍ित पात्रा (Sasmit Patra) ने बताया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण बिल के मसले को भी जोर-शोर से उठाएगी। साथ ही हम सीबीएसई की फीस में बढ़ोतरी, बाली जात्रा को राष्ट्रीय समुद्री विरासत उत्सव के रूप में मान्यता देने और जिला खनिज निधि के लिए आयकर छूट के मसलों को संसद में उठाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!