Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को गुणवत्तायुक्त प्रसाद उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ कि बैठक

प्रसाद पैकेजिंग में प्लास्टिक का किसी भी दशा में प्रयोग न किया जाए : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2023, बुधवार, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को गुणवत्तायुक्त प्रसाद उपलब्ध कराए जाने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को एक समान व गुणवत्तायुक्त प्रसाद उपलब्ध हो तथा जनपद में उत्पादित हो रहे उत्पाद का किसानों को उचित दाम उपलब्ध हो एवं जनपद के पंजीकृत महिला समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने तथा उनकी आर्थिकी को मजबूत कराने के उद्देश्य से प्रसाद तैयार करने के लिए जो भी आवश्यक कार्यवाही की जानी हैं वह सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण कर ली जाए जिसके लिए उन्होंने श्री केदारनाथ महाप्रसादम् स्वायत सहकारी संघ के पंजीकरण की कार्यवाही करने निर्देश दिए इसके लिए जो भी बैठकें आहूत की जानी हैं वह समय से सुनिश्चित कर ली जायें।

जिलाधिकारी ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों से कहा कि केदारनाथ धाम में जो भी प्रसाद तैयार किया जाएगा उसको एक समान रूप में तैयार करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्रसाद पैकेजिंग में प्लास्टिक का किसी भी दशा में प्रयोग न किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रसाद के वितरण के लिए मंदिर समिति, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं जिला पर्यटन विभाग एवं संबंधित समूहों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसाद की गुणवत्ता की चैकिंग के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग को यह भी निर्देश दिए हैं कि महिला समूहों के पास उपलब्ध प्रसाद में उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री की भी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, परियोजना निदेशक केके पंत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एचसी हटवाल, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, वरिष्ठ प्रबंधक डेयरी श्रवण कुमार शर्मा, भाष्कर पुरोहित, अध्यक्ष श्री केदारनाथ महाप्रसादम् स्वायत सहाकारी संघ सुनील झिंक्वाण, महिला स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!