Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्ड

शिक्षक ने की पांचवी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तार

लक्सर, हरिद्वार : गुरु शिष्य परंपरा को शर्मसार करते हुए एक शिक्षक ने पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने स्कूल की शिक्षिका और अपने परिजनों को शिक्षक की काली करतूत के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद छात्रा के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस को तहरीर दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार, गांव के एक ग्रामीण की पुत्री वहीं के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है। आरोप है कि विद्यालय में तैनात एक शिक्षक उसके साथ पिछले कई समय से छेड़छाड़ कर रहा था। डर के मारे बालिका शिक्षक की करतूत पर चुप रहती चली आ रही थी।

गत दिवस जब बालिका कक्षा में बैठी हुई थी, तभी आरोपी शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उस समय तो छात्रा बुरी तरह से घबरा गई। बाद में छात्रा ने इसकी जानकारी विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका को दी। साथ ही छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को शिक्षक की करतूत के बारे में बताया।

इस पर छात्रा के परिजन भी हक्के बक्के रह गए। छात्रा के परिजन बालिका को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक मुकेश पुत्र वेदप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाली निरीक्षक टीएस राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!