Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्ड

लॉकडाउन का असर, मजदूरों को सता रही रोजी-रोटी की चिंता

देहरादून।  भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस महामारी के चलते देश के कई जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इसी कड़ी में इस घातक बीमारी को देखते हुए उत्तराखंड में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में खनन कार्य से जुड़े हजारों मजदूरों के सामने रोजी- रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों से लोग मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड आते हैं। यह मजदूर यहां गौला नदी, कोसी नदी, दाबका नदी समेत प्रदेश की अन्य नदियों पर खनन करने का कार्य करते हैं। साथ ही प्रदेश की राजधानी देहरादून व रूद्रपुर आदि जनपदों  में हो रहे बड़े पैमाने के निर्माण कार्यो से भी इनकी रोजी रोटी चलती है। उधर देश सहित प्रदेश में राज्य सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में खनन कार्यों से जुड़े मजदूरों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वहीं, अन्य प्रदेशों से आने वाले इन मजदूरों को उनका भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिसके उनकी दिक्कतें दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार को खनन कार्य से हर साल करोड़ों का राजस्व मिलता है। लेकिन मजदूरों को उनकी मजदूरी न मिलने से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राज्य की विभिन्न नदियों पर करीब 40 हजार से अधिक मजदूर खनन का काम करते हैं। जिनके सामने करोना वायरस से जंग लड़े रहे इन कठिन दिनों में रो मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट गहराने लगा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!