Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेशसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँ

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई प्रस्तावों को दी मंजूरी –

आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारकों की सरकारी अस्पताल में 54 जाॅचें मुफ्त

आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय में वृद्धि सहित कई प्रमुख बिन्दुओं में कैबिनेट की मुहर

देहरादून। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में 54 जाॅचें मुफ्त में होंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने आमजनता, किसानों और चिकित्सकों को तोहफा दिया है। आमजनता की सेहत का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार ने अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना में गोल्डन कार्ड धारकों को उपचार के लिए की जाने वाली मुफ्त 30 स्वास्थ्य जाॅच को बढ़ाकर 54 कर दी हैं। वहीं आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिमाह मानदेय में एक हजार रूपये की बढ़ोतरी की है। अब आशा कार्यकर्ताओं को चार हजार रूपये मासिक मानदेय मिलेगा। इससे प्रदेश के 11651 आशा कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा। सचिवालय में देर शाम तक चली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 18 प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल के निर्णयों को सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आम लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 28 और जिला स्तरीय अस्पतालों में 30 तरह की मुफ्त जाॅच की सुविधा मिल रही थी। अब इन जाॅचों की संख्या बढ़ाकर 54 कर दी गई है। यह सुविधा अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारकों को ही मिलेगी। मंत्रिमंडल के इस निर्णय से सरकारी अस्पतालों में उपचार को पहुॅचने वाले मरीजों की रक्त संबंधी जाॅच, एमआरआइ, सीटी स्कैन, ईसीजी, एक्सरे सहित अन्य जाॅचें मुफ्त हो सकेंगी। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने आयुष विभाग में संविदा पर तैनात चिकित्सकों का सुगम, दुर्गम और अतिदुर्गम में मानदेय वृद्धि पर मुहर लगा दी है। आयुष विभाग के अन्तर्गत आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों का वेतन प्रतिमाह सुगम क्षेत्र में 36 हजार रूपये से 45 हजार रूपये, दुर्गम क्षेत्र में 40 हजार से 50 हजार और अति दुर्गम क्षेत्र में 44 हजार से 55 हजार रूपये किए जाने का फैसला किया है। इसी तरह सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक पदों पर तैनात चिकित्सकों के लिए सप्ताह में दो बार ओपीडी में सेवाएं देने की अनिवार्य व्यवस्था को वैकल्पिक बना दिया है। वहीं संविदा पर तैनाती पर सरकार की रोक से स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को बाहर कर दिए हैं। यह निर्णय मेडिकल काॅलेजों में फैकल्टी की आ रही दिक्कत के चलते लिया गया है। अब मेडिकल काॅलेजों में फैकल्टी को एक साल के लिए अनुबंध पर रखने का प्रावधान लागू हो जायेगा। साथ ही आशा फेसीलेटर को प्रति भ्रमण पर मिलने वाला भत्ता 250 से बढ़ाकर 300 रूपये कर दिया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *