Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

राजधानी देहरादून में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 29 जुलाई 2025, देहरादून। राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों शुरू हो गई है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यालयों में सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण होगा। देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में माननीय मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस बैंड के साथ राष्ट्रीय गान सहित पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, प्रांतीय रक्षक दल की टुकड़ी द्वारा परेड के साथ सलामी दी जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आयोजित कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के प्रमुख चौराहों पर 14 अगस्त की सायं 6 बजे से लाउडस्पीकर के माध्यम से देश भक्ति गीतों का प्रसारण के साथ सरकारी भवन एवं इमारतों को एलईडी बल्बों से प्रकाशित किया जाए। शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 7:00 बजे प्रभात फेरी निकालने के बाद विद्यालयों में विचार गोष्ठी, निबंध, खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारियों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों एवं गणमान्य नागरिकों को समय पर निमंत्रण पत्र प्रेषित किए जाए। पुलिस विभाग को परेड व सलामी कार्यक्रम और रेखीय विभागों को कार्यक्रम स्थल पर स्वतंत्रता समारोह की अन्य व्यवस्थाओं को तय कार्यक्रम के अनुसार पूरा करने को कहा। नगर निगम को सभी पार्क, स्मारक, चौक चौराहों पर विशेष स्वच्छता और रंग रोगन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता समारोह में प्लास्टिक से बनी सभी सामग्रियाँ प्रतिबंधित रहेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ कार्यक्रम के तहत पूरे जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (प्रशा.) जय भारत, अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के. मिश्रा, एसडीएम हरिगिर, एसडीएम अपर्णा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल सहित समस्त रेखीय विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *