Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
देश

रांची में CRPF कैंप में विवाद के बाद जवान ने कंपनी कमांडर को मारी गोली

राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। रांची के खेलगांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार सुबह गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई है। छत्‍तीसगढ़ आर्म्‍ड फोर्सेज के कंपनी कमांडर सहित दो जवानों की मौत के बाद यहां कैंप में अफरातफरी की स्थिति है। सीएएफ के जवान ने करीब 15 राउंड फायरिंग की है। मृतकों में दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान थे। इनमें एक जवान कंपनी कमांडर था, जिनका नाम मेला राम कुर्रे बताया जा रहा है। जबकि दूसरा जवान विक्रम राजवाड़े है। कमांडेंट डीआर आचला ने बताया कि जवान ने किसी बात पर अपने कंपनी कमांडर को गोली मार दी, इसके बाद खुद भी गोली मार ली। मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के कमांडर और कांस्टेबल की मौत पर कंपनी के कमांडेंट डीआर आंचला ने बताया है कि दोनों जवानों के बीच करीब 1 सप्ताह से विवाद चल रहा था। विवाद के बीच दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। कांस्टेबल विक्रम आदित्य रजवाड़े शराब पीता था। इसे लेकर काफी समझाया भी जाता था, लेकिन उसने अनुशासनहीनता जारी रखी। इस बीच असिस्टेंट कमांडेंट मेलाराम कुर्रे को कांस्टेबल ने गोली मार दी। एक दिन पहले ही चाईबासा से ड्यूटी कर जवानों की कंपनियां लौटी थीं।  हजारीबाग के तीसरे चरण के चुनाव के लिए जाने की तैयारी थी।

जानकारी के मुताबिक सीएएफ के कंपनी कमांडर और  जवान के बीच कहासुनी के बाद सिपाही ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोली, लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने वाला विक्रम सिपाही था। गोलीबारी के बाद पूरा खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में भी आइटीबीपी के एक जवान ने अपने पांच साथी जवानों की गोली मार कर हत्‍या कर दी थी।

बताया गया है कि छत्तीसगढ़ से फोर्स की कंपनी झारखंड इलेक्शन ड्यूटी में आई थी। कंपनी के कैंप में कमांडर और सिपाही में किसी बात को लेकर बहस हुई। इस बहस के बीच सिपाही ने कमांडर को अपने राइफल से गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर खेल गांव थाने की पुलिस सदर डीएसपी दीपक पांडे सहित कई अधिकारी पहुंचे हैं। सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

नारायणपुर में आइटीबीपी के जवान ने पांच जवानों को मारी थी गोली

चार दिन पहले छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में आइटीबीपी के जवान ने पांच साथी जवानों को गोली मार दी थी। पांच जवानों की मौत के इस भयानक मंजर में कड़ेनार कैंप में रह रहे आइटीबीपी के जवान ने अपने बैरक में एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग की थी। आरोपित जवान मसुदुल रहमान को छुट्टी पर तब घर जाना था। रहमान ने अपने साथी जवान की रायफल से अपने बैरक में फायरिंग की, इसके बाद उसने पांच जवानों को गोली मार दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!