Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अमेरिका के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से

रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को एनआरजी स्टेडियम एक कार रैली का आयोजन किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका। अमेरिका के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस कार्यक्रम से पहले पूरा ह्यूस्टन मोदी के रंग में रंग गया है। रविवार को होने वाले इस मेगा इवेंट में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को एनआरजी स्टेडियम एक कार रैली का आयोजन किया गया। रैली में 200 से अधिक कारों ने भाग लिया। इसका आयोजन दुनिया के सबसे बड़े (भारत) और सबसे पुराने लोकतंत्र (यूएस) के बीच मित्रता को दिखाने के लिए की गई थी। इस दौरान उत्साहित आयोजकों ने ‘नमो  अगेन’ के नारे लगाए और कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम के आयोजकों और वालंटियर्स ने बड़ी संख्या में रैली में भाग लिया। रैली के दौरान अमेरिका और भारतीय झंडों वाली कारें सड़कों पर चलती देखी गईं। इससे पहले शो के आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन में एक विदेशी नेता के लिए सबसे बड़ा जमावड़ा होगा

भारत और अमेरिका के संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी

पीएम मोदी शुक्रवार को अमेरिका की एक सप्ताह की यात्रा के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने कहा कि उनके इस दौरे से भारत और अमेरिका के संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। उन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि ह्यूस्टन में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने और नई संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र को संबोधित करने के अलावा, प्रमुख ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी होंगे सम्मानित

इसके अलावा वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता करेंगे और दोनों देशों और लोगों को और करीब लाने के लिए द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी को बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर गोल्स अवार्ड 2019 से भी सम्मानित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!