Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 190 किलो वजन वाली 41 वर्षीय महिला को उन्नत बैरिएट्रिक सर्जरी के माध्यम से दी नई ज़िंदगी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 21 अगस्त  2025, देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टर्स ने एक 41 वर्षीय महिला की अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण बैरिएट्रिक सर्जरी को सफलतापूर्वक किया है। महिला का वजन 190 किलो था और वह किशोरावस्था से ही गंभीर मोटापे से पीड़ित थीं। इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व डॉ. विशाल निधि कुलश्रेष्ठ, एसोसिएट डायरेक्टर – जीआई, एमएएस एवं बैरिएट्रिक सर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने किया।

देहरादून निवासी कुसुम (काल्पनिक नाम) का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 69 के साथ मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून आई थी, यह बॉडी मॉस इंडेक्स बैरिएट्रिक सर्जरी के लिए निर्धारित 32.5 के सामान्य मानक से दोगुना से भी अधिक था, यानी ये “सुपर ओबेस” (अत्यधिक मोटापा) की श्रेणी में थीं, इन्हें मुख्य रूप से स्लीप एपनिया की समस्या थी और भविष्य में अन्य गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें हो सकती थी, इसलिए, कुसुम ने बैरिएट्रिक सर्जरी करवाने का फैसला लिया।

मामले की जानकारी देते हुए डॉ. विशाल निधि कुलश्रेष्ठ ने कहा, “मरीज़ काफ़ी कम उम्र से ही ओवरवेट रही हैं और इनके परिवार में भी मोटापे की हिस्ट्री रही है, इनकी मॉं की भी पहले बैरिएट्रिक सर्जरी हो चुकी है। यह केस काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि मरीज का लिवर काफी बड़ा था, इसने सर्जरी को और जटिल बना दिया। हमने लेप्रोस्कोपिक वन एनास्टोमोसिस गैस्ट्रिक बायपास, जिसे मिनी गैस्ट्रिक बायपास भी कहा जाता है, तकनीक का उपयोग किया। जिसमें पेट का आकार छोटा कर दिया जाता है और उसे सीधा छोटी आंत से जोड़ दिया जाता है। जिससे पेट और छोटी आंत के ऊपरी हिस्से का एक भाग बाईपास हो जाता है। इस प्रक्रिया से भोजन की मात्रा सीमित हो जाती है, जिससे वजन कम होना शुरू हो जाता है। सर्जरी लगभग छ: घंटे तक चली और ऑपरेशन के तीसरे दिन ही मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। रिकवरी बेहद अच्छी रही।“

डॉ. कुलश्रेष्ठ ने आगे बताया कि “पहले ही हफ्ते में मरीज ने लगभग 10 किलो वजन कम कर लिया और हमें उम्मीद है कि आने वाले 6 महीनों में उनका वजन घटकर 80 किलो से कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सर्जरी केवल वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि मेटाबोलिक सर्जरी के तौर पर की जाती है, जिसमें पेट का आकार कम किया जाता है और आंतों का एक हिस्सा बायपास किया जाता है, जिससे भोजन की मात्रा और उसका अवशोषण दोनों कम हो जाते हैं। सर्जरी के बाद मरीज को बैरिएट्रिक डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव अपनाना होता है।“

मोटापा का संबंध हमारे खानपान और जीवनशैली से जुड़ा हुआ है। भारतीय आहार में कार्बोहाइड्रेट अधिक और प्रोटीन की मात्रा कम होती है। यही कारण है कि मोटापा बढ़ता है और फिर वह एक दुष्चक्र बन जाता है – जहां शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है, मानसिक तनाव बढ़ता है और व्यक्ति खाने में ही सांत्वना ढूंढता है। बैरिएट्रिक सर्जरी इस चक्र को तोड़ने का सबसे सफल और सुरक्षित तरीका है।

मैक्स अस्पताल, देहरादून ने छ: अन्य मरीजों में सफलतापूर्वक रोबोटिक विधि से बैरिएट्रिक सर्जरी की है। इन सफल सर्जरी के साथ, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ओबेसिटी (मोटापे) से जूझ रहे मरीजों को अत्याधुनिक सर्जरी चिकित्सा सेवाएँ और संपूर्ण देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्नत तकनीक, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों और व्यक्तिगत देखभाल को एक साथ लाकर, अस्पताल का लक्ष्य मरीजों को न केवल वजन कम करने में सहायता करना है, बल्कि भविष्य में होने वाली गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से भी बचाना भी है।

जानिए, मैक्स हेल्थकेयर के बारे में :

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (मैक्स हेल्थकेयर) भारत के सबसे बड़े हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशंस में से है। नवीनतम टेक्नोलॉजी और अत्याधुनिक शोध के दम पर मैक्स हेल्थकेयर क्लीनिकल एक्सीलेंस एवं पेशेंट केयर के मामले में सर्वोच्च मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुल 22 अस्पतालों के संचालन (करीब 5,200 बेड) के साथ उत्तर भारत में मैक्स हेल्थकेयर की उल्लेखनीय उपस्थिति है। इसके नेटवर्क में कंपनी एवं उसकी सब्सिडियरीज द्वारा संचालित सभी अस्पताल एवं मेडिकल सेंटर, पार्टनर हेल्थकेयर फैसिलिटीज एवं मैनेज्ड हेल्थकेयर फैसिलिटीज शामिल हैं। इनमें दिल्ली एनसीआर में साकेत (3 हॉस्पिटल), पटपड़गंज, वैशाली, राजेंद्र प्लेस, द्वारका, नोएडा व शालीमार बाग के अत्याधुनिक टर्शरी एवं क्वाटर्नरी केयर हॉस्पिटल्स, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, मोहाली, बठिंडा, देहरादून के एक-एक हॉस्पिटल, गुरुग्राम व बुलंदशहर के सेकेंडरी केयर हॉस्पिटल और दिल्ली-एनसीआर में नोएडा, लाजपत नगर (दो सेंटर) व पंचशील पार्क के मेडिकल सेंटर और मोहाली, पंजाब का एक मेडिकल सेंटर शामिल है। मोहाली और बठिंडा के अस्पताल पंजाब सरकार के साथ पीपीपी (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) के तहत संचालित होते हैं।

इन अस्पतालों के अतिरिक्त, मैक्स हेल्थकेयर अपने ब्रांड मैक्स@होम और मैक्स लैब्स के तहत क्रमश: होमकेयर और पैथोलॉजी बिजनेस का संचालन भी करता है। मैक्स@होम के तहत घर पर ही हेल्थ एवं वेलनेस सर्विसेज प्रदान की जाती हैं, जबकि मैक्स लैब के तहत अपने नेटवर्क से बाहर के मरीजों को भी डायग्नोस्टिक्स की सुविधा प्रदान की जाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!