Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तराखण्ड

मुहूर्त के दौरान शाहिद कपूर ने सुनी टिहरी के वीरों की कहानी

नई टिहरी : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म के मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर को मलेथा के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी, प्रतानगर के वीर गंगू रमोला सहित परियों के देश कहे जाने वाले खैट पर्वत के बारे में बताया। शाहिद ने भी उनकी बातों को काफी ध्यान से सुना और कई जानकारियां भी हासिल कीं।

हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल, मीटर चालू’  की शूटिंग के मुहूर्त के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रेम के दौरान शाहिद कपूर को टिहरी की खासियतों के बारे में बताया। जो फिल्म बनाने के लिए नया सब्जेक्ट हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री ने सामने दिख रहे प्रतापनगर ब्लॉक के खैट पर्वत के बारे शाहिद को बताया कि इस पर्वत को परियों का देश कहा जाता है। खैट के बारे में प्रचलित है कि यहां पर आज भी परियां आती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतापनगर की सेम मुखेम की धरती वीर गंगू रमोला की वीरता की कई कहानियां हैं। इसी तरह कीर्तिनगर में मलेथा के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की कहानी भी मुख्यमंत्री ने शाहिद को सुनाई। उन्होंने कहा कि मलेथा के वीर माधो सिंह भंडारी ने अपने क्षेत्र में पानी लाने के लिए अपने पुत्र की बलि दे दी थी।

इसके बाद देवी मां ने उन्हें सुरंग बनाने के लिए रास्ता दिया और वह अपने गांव में पानी लेकर आए। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशहाली आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की धरती पर अनेक ऐसे वीर हुए हैं, जिनके बारे में लिखा गया है।

फिल्म में होगा नई टिहरी ही नाम 

फिल्म के निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने बताया कि नई टिहरी उन्हें बेहद पसंद आया है और यहां पर शानदार लोकेशन हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में भी शहर का नाम नई टिहरी ही रखा गया है। फिल्म में नाम नहीं बदला जाएगा। फिल्म में कुछ स्थानीय कलाकारों को भी लिया गया है। शनिवार को बौराड़ी में फिल्म के शॉट फिल्माए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का हमें पूरा सहयोग मिल रहा है।

शाहिद के प्रशंसक हुए निराश 

फिल्म की शूटिंग के पहले दिन शाहिद कपूर ने अपने प्रशंसकों को एक झलक के लिए काफी इंतजार कराया। सुबह से ही पडियार भवन में शूटिंग के लिए गए शाहिद दो बजे मकान से बाहर आए और सीधा वेनिटी वैन में चले गए। इस दौरान वहां सड़क के ऊपर खड़े प्रशंसकों को निराश होना पड़ा।

उसके बाद मुख्यमंत्री के आने के दौरान ही शाहिद कुछ देर पडियार भवन के लॉन में रहे। शाहिद कपूर को देखने के लिए सुबह से पडियार भवन के बाहर उनके प्रशंसकों का आना शुरू हो गया था, लेकिन सीएम के कार्यक्रम के चलते पुलिस ने वहां पर किसी को भी रुकने नहीं दिया। ऐसे में लोग वहीं सामने सड़क के ऊपर खड़े होकर शाहिद का इंतजार करते रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!