Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“गोरखपुर में आज वह सब कुछ है जो एक बेहतर शहर में होना चाहिए” : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022, गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में आज वह सब कुछ है जो एक बेहतर शहर में होना चाहिए। गोरखपुर शहर को राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल किया है। इसमें शामिल होने के बाद शहर में तेजी हो रहे बदलाव, विकास को भी सभी लोग महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की सार्थकता तभी होगी जब हम भी स्वच्छता बढ़ाकर, विकास कार्यों को संजोए रखकर स्मार्ट बनें।
वह मंगलवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के 215.97 करोड़ और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के 62.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सभी लोगों के लिए दीपावली की मंगलकामना करते हुए कहा कि नए परिसीमन से महानगर में 80 वार्ड बनेंगे और आज के लोकार्पण व शिलान्यास वाली परियोजनाओं से हर वार्ड को कुछ न कुछ विकास की सौगात मिलेगी।

अत्यधिक बारिश होने के बावजूद महानगर क्षेत्र में बहुत दिक्कत नहीं आई
मुख्यमंत्री ने नगर निगम, जीडीए व जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन तीनों के द्वारा मिलकर बनाई गई व्यवस्था से अत्यधिक बारिश होने के बावजूद महानगर क्षेत्र में बहुत दिक्कत नहीं आई। लगातार 12 घंटे बारिश होने के बाद भी जल निकासी की व्यवस्था अच्छी रही। अब जिन परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है, वे आने वाले दिनों में जल निकासी के लिए और महत्वपूर्ण साबित होने जा रही हैं।

गोरखपुर के प्रति लोगों की धारणा भी बदली है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकास की अनेक योजनाओं ने गोरखपुर को नई पहचान दी है। गोरखपुर के प्रति लोगों की धारणा भी बदली है। लोग यहां का सुंदरीकरण, जगमगाती लाइटें, चौराहों पर सीसी कैमरे देखकर अभिभूत होते हैं। अब जनमानस की जिम्मेदारी है कि ये पहचान, इस शहर की छवि धूमिल न हो, विकास कार्य बाधित न हों। विकास कार्यों व इसे संजोए रखने में सबको भागीदारी निभानी होगी। सभी नागरिकों को संकल्प लेना होगा कि हम सड़क पर या नाली में कूड़ा नहीं फेंकेंगे, स्वच्छता पर ध्यान देंगे, सरकारी जमीनों व सड़क, नालियों पर कब्जा नहीं करेंगे, लाइटों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कार्यों के मानक व गुणवत्ता पर अंगुली उठाने का अवसर किसी को नहीं मिलना चाहिए।

गोरखपुर में आज वह सब कुछ है जो किसी विकसित शहर में होना चाहिए : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में आज वह सब कुछ है जो किसी विकसित शहर में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अच्छे लोग चुने जाते हैं तो विकास ईमानदारी पूर्वक होता है। पांच वर्षों में गोरखपुर के लोगों ने यहां का कायाकल्प देखा है। बेहतरीन सड़कें, जल निकासी की सुविधा, विश्वस्तरीय एम्स, खाद कारखाने का संचालन, फिल्मों की शूटिंग व पर्यटन का शानदार केंद्र रामगढ़ताल व सुंदरीकृत धर्मस्थल इस कायाकल्प की बानगी हैं। यहां जीव जगत की जीवंतता का अहसास कराने वाला चिड़ियाघर है तो संस्कृति कर्मियों के लिए भव्य प्रेक्षागृह भी। वहीं, एक समय था जब इसी नगर निगम में समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को धरना देने आना पड़ता था, लेकिन आज यहां विकास कार्यों की तस्वीर रची जाती है। अब तो गोरखपुर में 12 घंटे की लगातार बारिश में भी परेशानी नहीं होती। गोड़धोईया नाले की परियोजना पूरा होते ही महानगर में एक बूंद पानी भी नहीं टिकेगा।

कहीं कूड़े का तिनका भी न दिखे

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। कहीं कूड़े का तिनका भी न दिखे। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए छिड़काव किया जाए। नए वार्डों को स्वागत के लिए विशेष रूप से सजाया जाए। इंसेफेलाइटिस नियंत्रण में जो बेहतर कार्य किया गया, उसकी निरंतरता दैनिक जीवन में भी दिखनी चाहिए। समारोह को सांसद रविकिशन शुक्ल, मेयर सीताराम जायसवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने लोकार्पण-शिलान्यास के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। वहीं, जीडीए वीसी महेंद्र सिंह तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एलएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेहबहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व मेयर अंजू चौधरी आदि की मौजूदगी रही।

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
विंध्याचल : संचारी रोग नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान, रेखा, नयना और माया : सफाई कार्य, दुर्गा रावत, अख्तर अहमद व आशुतोष मिश्रा : डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन चालक, उमेश यादव : पथ प्रकाश

लाभार्थियों को मिली चाबी व प्रमाणपत्र
अवधेश, नीलम : प्रधानमंत्री आवास योजना
राजदीप : पीएम स्वनिधि का प्रमाणपत्र

मुख्यमंत्री नगर निगम सदन हाल में पार्षदों से मिले
लोकार्पण-शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री नगर निगम सदन हाल में पार्षदों से मिले। उन्होंने पार्षदों को आने वाले चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान भाजपा के अलावा समाजवादी पार्टी के पार्षद भी शामिल रहे। इसके बाद मेयर कक्ष में व्यापार मंडल के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसमें पुष्पदंत जैन, अतुल सराफ, सत्यप्रकाश मुन्ना, उमेश मद्धेशिया, अनूप अग्रवाल, बैजनाथ जायसवाल, विष्णु अजीतसरिया, एसके अग्रवाल, प्रवीण मोदी, जोगेंद्र दुबे, आलोक चौरसिया, अनिल जायसवाल, रहमान आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!