Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँशैक्षिक गतिविधियाँसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँसुर्खियाँ

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा समाज के हर क्षेत्र में, सालभर में, लगातार कुछ कुछ जानहित के कार्य किये जाते रहते हैं। चाहे शिक्षा से कार्य हों, स्वास्थ सम्बन्धी कार्य हों, महिला संरक्षण के कार्य हों या फिर कोई भी जनहित के कार्य हों आदि समस्त क्षेत्रों में, समाज को पूर्ण रूप से समर्पित यह सामाजिक संगठन हमेशा कार्यरत रहता है।
मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बाजावाला, कौलागढ़ (देहरादून) में चित्रकला, सामान्य ज्ञान और क्विज प्रतियोगिता कराई गई । प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी इच्छा के अनुसार चित्र बनाये। क्यूज प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और जो भी सामान्य ज्ञान या अन्य सम-सामयिकी विषयों पर प्रश्न उनसे पूछे गए उन्होंने उनका जवाब दिया । जिसमें कक्षा तीन के छात्र बबलू ले प्रथम स्थान प्राप्त किया व सर्टिफिकेट प्राप्त किया । मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने सभी प्रतिभावान विजयी छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किये ।
इस अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं समय – समय पर सभी विद्यालयों में होनी चाहिए, इससे बच्चों में ज्ञान में बृद्धि होगी और हर प्रत्येक बच्चे में बच्चा पुरस्कार पाकर आगे बढ़ने की एक जिज्ञासा उजागर होगी। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर मानवाधिकार एवं समाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन जी ने बच्चों को सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे आस पास जो भी घटनाएं होती हैं या जो भी हादसा होता है उसको हम न्यूज़ पेपर के द्वारा व किताबों के द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं लेकिन कोई भी प्रतियोगिता हो उस में बच्चों को अवश्य भाग लेना चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम बच्चों में सामाजिक जागरूकता पैदा कर सकते हैं। इस अवसर पर मानवाधिकार एवं समाजिक न्याय संगठन के प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे। बच्चों में इस प्रतियोगिता में अथाह उत्साह देखकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि बच्चे हमारे देश की आने वाली पीढ़ी हैं और इन बच्चों को हम जो संस्कार दे रहे हैं, आगे चलकर उनके यही संस्कार देश विकसित व श्रेष्ठ बनाने में काम आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!