Breaking News :
>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं दो जनवरी को निकालेंगी रैली

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सेविका कर्मचारी यूनियन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दो जनवरी को रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली पुराना बस अड्डा स्थित सीटू कार्यालय से शुरू होकर डीएम कार्यालय पर समाप्त होगी।

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेड मैदान पर धरने में डटी हैं। इसके तहत वे भीख मांगने, रक्तदान, सफाई अभियान आदि का कार्यक्रम भी चला चुकी हैं। अब आंदोलन को तेज करने के लिए वे रणनीति बना रही हैं।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए यूनियन के महासचिव चित्रकला ने बताया कि वे मांगों को लेकर 23 दिसंबर से आंदोलनरत है लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ग्रेड-3 और  सहायिका को ग्रेड-4 का दर्जा दिया जाए साथ ही जब तक उन्हें राज्यकर्मी घोषित नहीं किया जाता तब तक 18 हजार रुपये वेतन दिया जाए।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सुपरवाइजर और सहायिका को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमोट किया जाए, हरियाणा की तर्ज पर सर्दी व गर्मी की छुट्टियां और ईएसआइ सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। पत्रकार वार्ता में रजनी गुलेरिया, लक्ष्मी पंत, रमा पंवार, सुनीता, सीमा देवी आदि उपस्थित थे।

मांगे पूरी न होने से आंदोलनकारियों में रोष

मंत्री की ओर से वार्ता के लिए समय देने के बावजूद मिलने का समय नहीं देने पर वरिष्ठ आंदोलनकारी मोर्चा ने रोष जताया। शहीद स्मारक में हुई मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राज्य आंदोलनकारियों की बैठक बुलाकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद असवाल ने बताया कि पांच दिसंबर को राज्य आंदोलनकारियों के संयुक्त संगठनों की ओर से विधानसभा घेराव के दौरान मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत और विधायक विनोद चमोली को आंदोलनकारियों से वार्ता के तिलए अधिकृत किया था।

वार्ता के दौरान मंत्री  और विधायक ने राज्य आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया था कि झारखंड चुनाव में व्यस्त होने के कारण 20 दिसंबर के बाद उनकी मांगों पर वार्ता की जाएगी। लेकिन अब तक राज्य आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए समय नहीं दिया गया है। राज्य आंदोलनकारी उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!