Breaking News :
>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा
देश

महाराष्ट्र सरकार मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, कांग्रेस ने जारी की सूची

महाराष्ट्र सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार में शामिल हुए नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार (30 दिसंबर) को होगा। कांग्रेस ने अपने मंत्रियों की सूची जारी कर दी है, सूची के अनुसार अशोक चव्हाण, केसी पाडवी, विजय वादीतिवार, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़, असलम शेख, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 36 नये मंत्रियों को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के स्थान पर । महाराष्ट्र विधानसभा भवन के प्रांगण में किया जाएगा। ज्ञात हो कि मंत्रियों की लिस्ट के फाइनल न होने की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार टलता रहा है। आज होने वाले विस्तार पर सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई है कि एनसीपी से डिप्टी सीएम का चेहरा कौन होगा और क्या कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकेगा? एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

गौरतलब है कि बीते दो सप्ताह से शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस से जुड़े महा विकास अगाड़ी ने नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्तार योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए कई बैठकों का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा महा विकास अगाड़ी गठबंधन सरकार में सिर्फ छह कैबिनेट मंत्री हैं जिनमें तीनों दलों में से दो-दो मंत्री शामिल है। सोमवार (30 दिसंबर) को लगभग 36 नये मंत्रियों की कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री रैंक के मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को राजस्व मंत्रालय मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र के राज्यपाल बी.एस. कोशियारी दिन में शपथ दिलाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!