Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
खेल-जगत

भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडेन पार्क में तीसरा मुकाबला कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर पहली टी20 सीरीज जीतने का मौका है। ऐसे में भारतीय टीम की निगाहें इस मैच को जीतकर सीरीज को सील करने पर होंगी।

भारत के खिलाफ T20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड आगे

इस सीरीज के दो मैचों को छोड़ दिया जाए तो न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में काफी बेहतर था, जिसे अब चुनौती मिल रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 5 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि 8 मैचों में कीवी टीम को जीत मिली है। दोनों देशों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है।

इस सीरीज का परिणाम 

5 मैचों की इस टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबले ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए। पहला मैच हाईस्कोरिंग हुआ, जिसे भारत ने 6 विकेट से जीता, जबकि दूसरा मैच लो-स्कोरिंग हुआ था। उस मैच में मेहमान टीम भारत ने विजय प्राप्त की थी। इसके बाद अब ये तीसरा है, जो मेजबान कीवी टीम के लिए करो या मरो का है, जबकि भारत के लिए सीरीज जीतने का मौका है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली(कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान) रोस टेलर, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कोलिन डिग्रैंडहोम, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर , टिम साउदी, हमिश बेनेट और ब्लैर टिकनेर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!