Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डधार्मिकपर्यावरणसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँसुर्खियाँ

बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, १५ अगस्त। आज ७३वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा अपने कार्यालय में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय पार्षद अमित भंडारी के आह्वान पर नेहरू कॉलोनी ए – ब्लॉक पार्क में मोहल्ले के सम्मान्नित बुजुर्गों, महिलाओं, स्नेही बच्चों की उपस्थिति में, बुजुर्ग समाजसेवी श्रीधर नौटियाल द्वारा तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद श्रीमती नीरू भट्ट के साथ ही अनेकों लोग उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरान्त राष्ट्रगान का गायन कर मिष्ठान वितरण किया गया। तदुपरान्त आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम जोशी द्वारा क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। आज ही के दिन मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम चंद्र जोशी द्वारा मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के माध्यम से एक वृक्षारोपण का कार्यक्रम का भी किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू कॉलोनी में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन के सानिध्य में घनश्याम चंद्र जोशी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि आज रक्षा बंधन का पर्व भी है। आज

स्वतंत्रता तथा संस्कृति की रक्षा के साथ साथ अपने स्वास्थ्य की रक्षा की भी सोचें। स्वस्थ रहने के लिए प्रदूषण मुक्त वातावरण ज़रूरी है। पर्यावरण की रक्षा हेतु पेड़ पौधे लगाना सामाजिक आवश्यकता है कि इसी भाव को लेकर आज हम घनश्याम जोशी के संजोयन में आयोजित इस कार्यक्रम में नेहरू कॉलोनी ए ब्लॉक के पार्क में पौधरोपण कर हरेला व रक्षाबंधन पर्व भी मना रहे हैं।
समारोह में विचार रखते हुए सुखमाल चंद जैन, लच्छु गुप्ता, राज कुमार तिवारी, विश्वंभरनाथ बजाज, आकाश क्षिक्षा एवं सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी, रचना जैन ने घनश्याम चंद्र जोशी की सोच एवं व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान वितरण एवं सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।

 

 

एकता व अखंडता बनाये रखने के लिए आवश्यक रूप से ऐसे कार्यक्रम मनाये जाने चाहिए, जिससे कि आपसी भाईचारा व प्रेम कायम रहे। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी अति आवश्यक है। आज १५ अगस्त का दिन हमारे इतिहास का एक स्वर्णिम दिन है। आज ही भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षावंधन का पावन पर्व भी हैं तो स्वाभाविक है, मनोरंजन व उत्साह के इस वातावरण में चार चाँद लगना।
आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति व आकाश ज्ञान वाटिका परिवार के सभी सदस्यों की ओर से सभी प्रदेश व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षावंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनायें एवं बहुत बहुत बधाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!