Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

बीडी पाण्डे चिकित्साल(पुरूष) में एक्सरे मशीन तथा जनरेटर नहीं लगने से जिलाधिकारी ने सीएमएस से व्यक्त की नाराजगी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 अप्रैल, 2020, नैनीताल (सूचना)। सरोवर नगरी में संचालित बीडी पाण्डे चिकित्सालय पुरूष में विगत दिनों जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने व्यापक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में एक्सरे मशीन तथा जनरेटर की नितांत आवश्यकता बताई गयी थी। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी ने विगत 6 माह पूर्व बीडी पाण्डे चिकित्सालय के लिए आधुनिक एक्सरे मशीन तथा जनरेटर की व्यवस्था करा दी थी। परन्तु चिकित्सालय प्रबन्धन ठेकेदारों तथा एक्सरे कम्पनी के लोगों की लापरवाही के चलते मौजूदा समय तक न तो एक्सरे मशीन लगी और न ही जनरेटर। इस बात पर नाराज जिलाधिकारी ने सीएमएस से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शनिवार की सुबह उपजिलाधिकारी विनोद कुमार को बीडी पाण्डे चिकित्सालय में व्यवस्थाओं को परखने के लिए भेजा। उपजिलाधिकारी ने लगभग दो घंटे चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडी पाण्डे चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ० केएस धामी को निर्देश दिये कि तीन दिन के भीतर एक्सरे मशीन तथा जनरेटर स्थापित कर क्रियाशील करें। यदि निर्धारित अवधि में यह सुविधायें बहाल नहीं होती हैं तो आपदा प्रबन्धन एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया जायेगा तथा सम्बन्धित एक्सरे मशीन व जनरेटर लगाने वाले ठेकेदार तथा अभियन्ताओें के विरूद्व एफआईआर दर्ज करायी जायेगी।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि चिकित्सालय में वर्तमान मे 250 सेनेटाइजर, 9419 ट्रिपल लेयर मास्क, 150 बीटीएम, 67 पीपीई किट, 295 एन-95 मास्क, दो वेंटिलेटर तथा चार आईसीयू बैड उपलब्ध हैं। उन्होेंने बताया कि एक्सरे मशीन के लिए कक्ष तैयार किया जा रहा है तथा एक्सरे मशीन स्थापित करने के लिए कम्पनी के अभियन्ताओं को बुला लिया गया है तथा जनरेटर की स्थापना के लिए ठेकेदार द्वारा प्लेटफार्म का निर्माण शुरू कर दिया गया है। दो तीन दिन बाद पुनः इन कामों का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने निरीक्षण केे दौरान सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ से कहा कि वह संक्रमण के इस दौर में आम तथा गरीब मरीज को सेवाभाव के साथ स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करायें।
निरीक्षण के दौरान डॉ० एमएस दुग्ताल, डॉ० अनुरूद्व गंगोला, डॉ० प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ० आरके वर्मा के अलावा पूर्व अध्यक्ष भाजपा मनोज जोशी तथा शशि पाण्डे, एमएल चुनेटा, सीएस ताकुली तथा आई के जोशी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!