Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

बीजेपी के जनता दरबार में जहर खाने वाले ट्रांसपोर्टर पांडेय की मौत

देहरादून : भाजपा कार्यालय में जनता दरबार के दौरान जहर खाने वाले ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत हो गर्इ है। पांडेय का तीन दिनों से मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन आज उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पांंडेय केे निधन पर सीएम ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांडेेय को बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट देने का प्रयास किया।

दरअसल, भाजपा मुख्यालय में शनिवार को लगे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में खुद को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी बताने वाला एक फरियादी जहर खाकर पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि वह नोटबंदी और जीएसटी से परेशान है। प्रदेश सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से उसने जहर खा लिया है। इस घटना से भाजपा मुख्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन फरियादी को अस्पताल पहुंचाया गया।

शाम को उसकी हालात खराब होते देख मैक्स अस्पताल रैफर कर दिया गया। फरियादी ने अपना नाम प्रकाश पांडे, निवासी नई कालोनी, काठगोदाम नैनीताल बताया। उधर, मैक्स में भर्ती प्रकाश पांडे को देखने के लिए नेता भी अस्पताल में पहुंचने लगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

कांग्रेस ने की पीड़ित परिवार को दस लाख की मदद की मांंग

ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत की सूचना के बाद हल्द्वानी में भी माहौल गमगीन है। नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सीएम त्रिवेंद्र रावत को फोन कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के तौर पर दस लाख रुपये की सहायता दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही प्रकाश की पत्नी कमला पांडे को नौकरी दिए जाने की मांग की। डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से परेशान होकर प्रकाश ने आत्महत्या जैसा कदम मजबूर होकर उठाया है। प्रकाश के दो बच्चों की स्कूल की फीस करीब 22 हजार अभी जमा होनी है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को जारी किया अलर्ट  

वहीं मामले को लेकर पुुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को जारी किया अलर्ट। सीओ रैंक के अधिकारियों को ज़िम्मेदारी दी गर्इ है। इसके साथ ही हल्द्वानी और नैनीताल में भी सुरक्षा बड़ाई। एडीजी अशोक कुमार ने इसका सर्कुलर जारी किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!