Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डपर्यावरणसामाजिक गतिविधियाँसुर्खियाँ

बालिका शिक्षा सदन में स्कूली बालिकाओं के साथ किया गया वृक्षारोपण

भाजपा, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका श्रीमती मधु जैन के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। आज मंगलवार, २७ अगस्त २०१९ को भारतीय जनता पार्टी, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका श्रीमती मधु जैन के नेतृत्व में आनंद चौक स्थित बालिका शिक्षक सदन में स्कूली बच्चों के साथ एक वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को वृक्षारोपण के बारे में जानकारी दी गयी और वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण के लिए होने वाले फायदे बताए गए। आज पर्यावरण संरक्षण एक गम्भीर व महत्वपूर्ण विषय बन चुका है जिसकी जानकारी होना अति आवश्यक है। श्रीमती मधु जैन ने बच्चों को वृक्ष लगाते हुए बताया कि इन वृक्षों को बचाने व इन्हें पानी देकर बड़ा करने की जिम्मेदारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की है। प्रत्येक बच्चा पढ़ाई के साथ-साथ इन वृक्षों की तरफ भी ध्यान रखें, जिससे लगाए गए सभी पौधे बड़े होकर हमारे पर्यावरण को शुद्ध कर हमें एक स्वस्थ वातावरण प्रदान करेंगे। बच्चों को यह शिक्षा भी दी गई कि प्रत्येक बच्चा अपने घर में जगह के अनुसार एक वृक्ष लगाएगा और उसकी देखरेख करेगा। बच्चों ने दृढ़ संकल्प लिया और कहा कि हम इस मुहिम को घर-घर चलाएंगे और अपने शहर को हरा-भरा बनाएंगे, जिससे हम लोगों को शुद्ध वातावरण, शुद्ध पर्यावरण और लकड़ी आदि प्राप्त होगी। मधु जैन ने कहा कि, “प्रधानमंत्री ने ‘ग्रीन इंडिया’ का एक संदेश फैलाया है और मुझे विश्वास है कि हम देश के हर गाँव और शहर को हरा-भरा बनाएंगे। अगर हम पर्यावरण को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हमें इस देश को हरा-भरा बनाना होगा। पहले हमारे पास स्वच्छ भारत अभियान था और अब हम पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए ‘ग्रीन इंडिया’ शुरू करेंगे।”

कश्ती को अपनी अब तूफ़ान पर लाना है !
जुनून को भी और ज्यादा उफ़ान पर लाना है !
दुर्गम रास्तों से ही निकलेगी मंज़िल हमारी  !
अपने सघर्ष को हर एक जुबान पर लाना है ! –श्रीमती मधु जैन

इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के महानगर सह संयोजक राजकुमार तिवारी मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन, आई.टी. सेल के राहुल चौहान, स्कूल की शिक्षिक-शिक्षिकायें, प्रधानाध्यापिका, नरेश चंद जैन आदि अनेक प्रकृति प्रेमी व समाजसेवी जन उपस्थित रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!