Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
उत्तराखण्ड

बढ़ाने के बजाय घटा दिए चिकित्सकों के पद

रुड़की : सिविल अस्पताल रुड़की में शासन ने चिकित्सकों के पद बढ़ाने के बजाय कम कर दिए हैं। पहले ही सृजित पदों से आधे डॉक्टर ही तैनात है। अस्पताल के लिए पहले 19 चिकित्सकों के पद स्वीकृत थे, लेकिन इन पदों की संख्या घटाकर अब 16 कर दी गई है। जबकि लगातार मांग उठ रही है कि सिविल अस्पताल में सृजित पदों के सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती के अलावा कुछ अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद सृजित किए जाएं।

सिविल अस्पताल रुड़की प्रदेश के बड़े अस्पतालों में शामिल है। जिसमें प्रतिदिन शहर और आसपास से करीब 300 से 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल के वार्ड में 106 बिस्तर का है। मरीजों की संख्या को देखते हुए यहां सीएमएस सहित 19 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इन स्वीकृत पदों के सापेक्ष 13 चिकित्सक अस्पताल में मौजूद हैं। इनमें चार संविदा चिकित्सक है। अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से ट्रामा सेंटर के लिए तैनात चार संविदा चिकित्सक भी अस्पताल में ही मरीजों का उपचार करते हैं। ट्रामा सेंटर अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसके बाद भी मरीजों को ठीक प्रकार से उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिसको देखते हुए लगातार चिकित्सकों के पद बढ़ाने की मांग की जा रही है। लेकिन शासन ने चिकित्सकों के पद बढ़ाने के बजाय, चिकित्सकों के तीन पद घटा दिए। जिसमें दंत सर्जन, मनोरोग विशेषज्ञ और ईएमओ के पद कम कर दिया है। हालांकि दंत सर्जन, मनोरोग विशेषज्ञ वर्तमान में अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वर्तमान में स्वीकृत पद

पद नाम स्वीकृत पद कार्यरत पद

सीएमएस एक —

सर्जन ग्रेड-1 एक —

एनस्थेटिस्ट एक एक संविदा

पैथोलॉजिस्ट एक एक

फिजिशियन एक एक संविदा

रेडियोलॉजिस्ट एक एक

ईएनटी सर्जन एक —

काíडयोलॉजिस्ट एक —

आर्थोपेडिक एक एक

नेत्र सर्जन एक दो

बाल रोग विशेषज्ञ एक एक

ईएमओ दो दो

स्त्रीरोग विशेषज्ञ दो एक

जीडीएमओ एक एक

दंत चिकित्सक —- एक

मनोरोग विशेषज्ञ — एक संविदा

सिविल अस्पताल में पहले सीएमएस सहित 19 चिकित्सकों के पद स्वीकृत थे। अब यह चिकित्सकों के पद 16 कर दिए गए हैं। वर्तमान में स्वीकृत पद के सापेक्ष अस्पताल में 14 चिकित्सक तैनात हैं। इसमें संविदा चिकित्सक में भी शामिल हैं। ट्रामा सेंटर अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसलिए ट्रामा सेंटर के पांच संविदा चिकित्सक भी अस्पताल की ओपीडी आदि देख रहे हैं।–डॉ. एके मिश्रा, कार्यवाहक सीएमएस, सिविल अस्पताल रुड़की

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!