Breaking News :
>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत
उत्तर-प्रदेश

बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार

अंगूठे का निशान और फोटो लेकर NSDL Payments Bank में खाते खोलने का आरोप; साइबर अपराध की रकम इन्हीं खातों में मंगाई जाती थी

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में साइबर क्राइम पुलिस ने कथित तौर पर लोगों के दस्तावेज और बायोमेट्रिक जानकारी का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मामले में दो डाक कर्मचारियों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर या संबंधित केंद्र पर आने वाले लोगों का अंगूठा लगवाकर और फोटो लेकर उनके नाम से बैंक खाते खोलते थे।

बताया जा रहा है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से जुड़ी रकम मंगाने और बाद में एटीएम के जरिए पैसे निकालने के लिए किया जाता था। जिन लोगों के नाम पर खाते खोले जाते थे, उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं होती थी।

महाराष्ट्र पुलिस के नोटिस से खुला मामला

मामला तब सामने आया जब पसियापुरा जनूबी निवासी मधु को महाराष्ट्र पुलिस की ओर से डिजिटल अरेस्ट से जुड़े साइबर अपराध के मामले में नोटिस मिला। नोटिस में उनके नाम से जुड़े बैंक खाते में 1.70 लाख रुपये जमा होने का उल्लेख था।

मधु के मुताबिक, 20 जून को वह पंचायत घर में अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने गई थीं। वहां किरा गांव के डाकघर में काम करने वाले मनीष और अजय ने आधार के ऑनलाइन आवेदन के नाम पर उनका अंगूठा लगवाया और फोटो खींची। दोनों ने कुछ दिन बाद आधार कार्ड का प्रिंट लेने की बात कही, लेकिन बाद में पता चला कि आधार कार्ड बना ही नहीं था।

पुलिस जांच में आरोप है कि इसी प्रक्रिया के दौरान दोनों ने मधु के नाम से NSDL Payments Bank का खाता खोल दिया। खाते में एटीएम और नेट बैंकिंग की सुविधा सक्रिय कर साइबर अपराध से जुड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई और बाद में धनराशि निकाली गई।

दो अन्य साथियों की भी हुई गिरफ्तारी

एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार, मामले की जांच के दौरान डाक कर्मचारी मनीष और अजय की भूमिका सामने आई। पूछताछ में उनके दो अन्य साथियों अनीस और आशुतोष के नाम भी सामने आए। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपितों ने इसी तरीके से कितने अन्य लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए और उन खातों में साइबर अपराध से जुड़ी कितनी रकम का लेनदेन हुआ। मामले की जांच जारी है।

Loading

error: Content is protected !!