Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

पौड़ी बस हादसा: बदनसीबों को कफन भी नहीं हुआ नसीब

धूमाकोट, पौड़ी : धुमाकोट में हुए भीषण बस हादसे में असमय काल का ग्रास बने कई बदनसीबों की चीथड़े हो चुकी देह को कफन तक नसीब नहीं हो पाया। रविवार देर शाम चादर व चुन्नियों में लपेट ‘अपनों’ के शवों को घर लेकर पहुंचे परिजन सोमवार सुबह कफन के लिए मारे-मारे फिरते रहे। लेकिन, नियति की क्रूरता देखिए कि धुमाकोट बाजार में भी कफन का कपड़ा कम पड़ गया।

धुमाकोट बस हादसे में इडिय़ाकोट पट्टी के नाला, पोखार, मैरा, भौन, पीपली, अपोला, डंडधार, बाड़ागाड, डंडोली, ढंगलगांव व परकंडई गांवों के लोग सबसे ज्यादा संख्या में हताहत हुए। हादसे के बाद लोग दिनभर घटनास्थल पर अपनों की रक्तरंजित निर्जीव काया के साथ बदहवास स्थिति में रहे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शवों को घर ले जाने की बारी आई तो परिजनों के पास कफन तक नहीं था। प्रशासन की निष्ठुरता देखिए कि कफन की व्यवस्था का जिम्मा भी मृतकों के परिजनों पर ही छोड़ दिया।

आलम यह रहा कि पूरे दिन की बदहवासी और मातम के माहौल में लोगों को मौके पर दुपट्टे से लेकर चादर तक, जो भी कपड़ा मिला, उसी में अपने प्रियजनों के शव को बांध  टैक्सियों के जरिये घरों तक लाना पड़ा। सोमवार सुबह शवों के लिए कफन का इंतजाम करने जब परिजन धुमाकोट बाजार पहुंचे तो कईयों को वहां भी कफन का कपड़ा नहीं मिल पाया।

दरअसल, धुमाकोट बाजार में कफन के उपयोग में लाए जाने वाले सफेद कपड़े के सिर्फ चार थान ही उपलब्ध थे, जिन्हें अधिकांश मृतकों के परिजन पहले ही ले जा चुके थे। नतीजा, कई बदनसीबों को चुन्नी, चादर आदि में लपेटकर ही ‘अपनों’ की पार्थिव देह को श्मशान ले जाना पड़ा। मातम में डूबे इन परिजनों ने हरिद्वार व काशीपुर समेत अपने पुश्तैनी घाटों पर पहुंचकर ‘अपनों ‘ को अंतिम विदाई दी।

दाह-संस्कार को लकड़ी भी नहीं मिली

धुमाकोट बस हादसे में जान गवां चुके लोगों के दाह संस्कार को लकडिय़ां भी नसीब नहीं हो पाई। पैतृक घाटों की स्थिति इस कदर खराब थी कि कइयों को हरिद्वार समेत अन्य स्थानों पर जाकर दाह संस्कार करना पड़ा। ग्राम मैरा के एक ही कुटुंब के आठ सदस्यों का अंतिम संस्कार हरिद्वार में हुआ तो ग्राम नाला के एक ही परिवार के तीन सदस्यों का काशीपुर में। विदित हो कि चार वर्ष पूर्व धुमाकोट स्थित वन निगम के लकड़ी के टाल को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया गया था। नतीजा, ग्रामीणों को सामान्य दिनों में भी लकड़ी के लिए भटकना पड़ता है। इतना ही नहीं, क्षेत्र में सल्ट महादेव घाट को छोड़ अधिकांश पैतृक घाट बहुत दूर और बीहड़ स्थानों पर हैं। इन घाटों तक पहुंचने के रास्ते भी जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में वहां तक शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाना अपने-आप में बहुत बड़ी चुनौती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!