Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी
देश

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पराली जलाने से बढ़ी NCR की मुसीबत, प्रदूषण से रेड जोन में आया पूरा गाजियाबाद

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ अक्टूबर २०२०, मंगलवार। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा दमघोंटू होने लगी है। पराली जलाने की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि के कारण सोमवार को गाजियाबाद सहित दिल्ली के नौ इलाके रेड जोन में आ गए। इन सभी जगह एयर इंडेक्स 300 का आंकड़ा पार कर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली का एयर इंडेक्स भी बीते आठ माह में सर्वाधिक दर्ज हुआ। इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र एवं पानीपत और उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की हवा भी सोमवार को बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। मंगलवार को दिल्ली के आइटीओ पर वायु गुणवत्ता स्तर 332 पहुंच गया।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को इस सीजन के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए। दूसरी तरफ हवा की गति भी महज चार किलोमीटर प्रति घंटा चल रही है। इस वजह से प्रदूषक तत्व हवा में जमने लगे हैं और उड़ नहीं पा रहे। मंगलवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को हवा की गति बढ़कर आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा होने पर इस प्रदूषण में कुछ कमी आने का पूर्वानुमान है। सोमवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 261 दर्ज हुआ। 26 फरवरी के बाद यह अब तक का सबसे ज्यादा है। तब यह 274 रहा था। पीएम 2.5 और पीएम-10 का स्तर भी सोमवार को इस सीजन का सर्वाधिक दर्ज हुआ।

सफर इंडिया के मुताबिक पीएम-2.5 सोमवार को 102 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तथा पीएम-10 का स्तर 210 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा। पूर्वी, बाहरी और मध्य दिल्ली के नौ इलाकों का एयर इंडेक्स भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया।

सोमवार को दिल्ली-एनसीआर का एयर इंडेक्स शहर एयर इंडेक्स श्रेणी : दिल्ली 261 मध्यम फरीदाबाद 224 मध्यम गाजियाबाद 302 खराब ग्रेटर नोएडा 292 मध्यम गुरुग्राम 259 मध्यम नोएडा 274 मध्यम
सोमवार को दिल्ली के नौ सर्वाधिक प्रदूषित इलाके इलाका एयर इंडेक्स श्रेणी

आनंद विहार 307 बहुत खराब, बवाना 306 बहुत खराब, डीटीयू 307 बहुत खराब, आइटीओ 313 बहुत खराब, पटपड़गंज 307 बहुत खराब, विवेक विहार 354 बहुत खराब, वजीरपुर 304 बहुत खराब ,अशोक विहार 302 बहुत खराब, जहांगीरपुरी 320 बहुत खराब
अध्यक्ष, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) का कहना है कि पराली जलाने की घटनाएं थम नहीं पा रही है, ऐसे में प्रदूषण बढ़ना स्वाभाविक है। 15 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप लागू हो जाएगा। इसके साथ ही एयर इंडेक्स के स्तर के अनुरूप कई स्तरों पर पाबंदियां भी लग जाएंगी। इसके अलावा सीपीसीबी की टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर कुछ और सख्त निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!