Breaking News :
>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
उत्तराखण्ड

पांच हजार फीट पर जंगल की आग बुझाने में होगी परीक्षा

देहरादून : अग्निकाल की उल्टी गिनती के साथ ही वन महकमे के माथे पर पसीना छलकने लगा है। धीरे-धीरे उछाल भर रहे पारे के बीच चिंता ये सता रही कि यदि इस मर्तबा आग पांच हजार फीट से ऊपर बांज के जंगलों तक पहुंची तो यह किसी बड़े संकट से कम नहीं होगा। वजह ये कि जल संरक्षण में बांज के जंगल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जानकारों का कहना है कि बांज समेत अन्य महत्वपूर्ण वन प्रजातियां आग से महफूज रहें, इसके लिए पहाड़ की परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति बनानी होगी।

राज्य में हर साल ही अग्निकाल में बड़े पैमाने वन संपदा तबाह हो जाती है। अब तो आग भी धीरे-धीरे ऊंचाई की तरफ बढ़ रही है। इसी ने चिंता बढ़ाई हुई है। अमूमून तीन-साढ़े हजार फीट की ऊंचाई तक रहने वाली जंगल की आग वर्ष 2016 में पांच हजार फीट से ऊपर बांज के जंगलों तक जा पहुंची थी। वह तो शुक्र ये कि तब बारिश होने के बाद राहत मिल मिली गई थी।

फिर इस बार तो आग ने सर्दियों से ही बेचैन करना शुरू कर दिया था। जनवरी में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छियालेख और गब्र्यांग बुग्यालों के अलावा पंचाचूली ग्लेश्यिर से लगे क्षेत्रों में हुई अग्नि दुर्घटनाएं इसे तस्दीक भी करती है। वर्तमान में भी तमाम क्षेत्रों में वनों में भड़कने वाली आग सुर्खियां बन रही है।

ऐसे में आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वनों को बचाना एक बड़ी चुनौती होगा। पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती के मुताबिक जंगल की आग यदि बांज के जंगलों तक पहुंची तो यह खासा नुकसानकारी हो सकती है। बांज, बुरांस, तिलंज जैसे पेड़ जल संरक्षण में सहायक होते हैं। विभाग को चाहिए कि वह वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए ऐसे इंतजाम करे, जिससे कहीं भी आग लगने पर तुरंत इस पर काबू पाने के कदम उठाए जा सकें।

विभाग के अधीन वन क्षेत्रों का प्रजातिवार ब्योरा

प्रजाति———————–क्षेत्रफल (हे.में)———प्रतिशत

बांज————————–383088.12———-14.81

विविध मिश्रित————–614748.59———-23.77

चीड़—————————394383.84———15.25

साल—————————313054.20——–12.10

सागौन————————–20209.16———-0.78

शीशम—————————15114.19———0.58

खैर——————————–5796.61———0.22

देवदार—————————-18783.35——–0.73

कैल——————————-18548.83——–0.72

फर व स्प्रूस———————92464.84——–3.58

यूकेलिप्टस———————–21411.73——–0.83

सुरई——————————–2965.11——–0.11

अवर्गीकृत, बंजर आदि——–685749.43——-26.51

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!