Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डदेश

पाँचवें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देहरादून में लगेगा फिल्मी सितारों का मेला

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जल्द ही कई बॉलीवुड कलाकार शिरकत करेंगे। पांचवें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार फिल्मी सितारों का मेला लगेगा। छह से आठ सितंबर तक सिल्वर सिटी, राजपुर रोड में होने वाले इस फेस्टिवल के लिए मुफ्त एंट्री पास मिलना शुरू हो गया है। इस बार फिल्म फेस्टिवल में नेत्रहीनों के लिए एमएस धोनी फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी।

देहरादून इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार फिल्म फेस्टिवल सिल्वर सिटी और तुलाज इंस्टीट्यूट में होगा। इसमें फिल्मी सितारों से महफिल सजेंगी। तीन दिन के इस फेस्टिवल में सिल्वर सिटी में सुबह साढ़े नौ बजे से फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। तीन दिन में 100 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इस फेस्टिवल के माध्यम से पूर्व में किए गए कॉमेडी टेलेंट हंट में चुन कर आए छह प्रतिभागियों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। यह ओपनिंग एवं क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। फेस्टिवल के दौरान सिल्वर सिटी में आंगन बाजार भी लगाया जाएगा। इसमें महिलाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगेंगे।

इस फ़िल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड कलाकार विजय राज, गोविंद नामदेव, प्रियांशु चटर्जी, यशपाल शर्मा, कंवलजीत सिंह, विवेक वासवानी, अनंत महादेवन, दिलीप सेन और जश्न अग्निहोत्री आदि के शिरकत करने की खबर सूत्रों से मिल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!