Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्ड

पर्वतारोही डॉ० हर्षवंती बिष्ट देश के सबसे बड़े पर्वतारोहण संस्थान आइएमएफ की अध्यक्ष चुनी गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध पर्वतारोही डॉ० हर्षवंती बिष्ट देश के सबसे बड़े पर्वतारोहण संस्थान इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) की अध्यक्ष चुनी गई हैं। बीते 20 नवंबर को हुए चुनाव में उन्हें 107 में से 60 मत मिले। विशेष यह कि 1958 में स्थापित आइएमएफ में पहली बार किसी महिला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। इससे उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों में पर्वतारोहण व साहसिक पर्यटन को नया मुकाम मिलने की उम्मीद है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का कहना है कि उनका प्रयास साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अधिक से अधिक बेटियों को आगे लाने का होगा। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए योजना तैयार की जाएगी।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल ब्लाक स्थित सुकई गांव निवासी 62-वर्षीय डा. हर्षवंती बिष्ट पीजी कालेज उत्तरकाशी से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनका मुख्य ध्येय देश में पर्वतारोहण को एक नया मुकाम देना है। विश्वभर के पर्वतारोही एवरेस्ट की ओर नहीं, बल्कि भारत में स्थित कठिन चोटियों के आरोहण के लिए आएं। यहां आरोहण के लिए खुद ही रोप बांधनी पड़ती है, खुद रास्ता बनाना पड़ता है। सही मायने में यही पर्वतारोहण है। एवरेस्ट में तो रोप बंधी होती है और आरोहण में शेरपा पूरा सहयोग करते हैं। ‘दैनिक जागरण’ से बातचीत में हर्षवंती ने कहा कि वह उत्तराखंड के पर्यटन मंत्रालय से भी राज्य में पर्वतारोहण व ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के लिए सुझाव मांगेंगी। ताकि राज्य में पर्वतारोहण व साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

हर्षवंती के नाम कीर्तिमान

1975 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का कोर्स करने के बाद हर्षवंती ने अनेक पर्वतारोहण अभियान सफलतापूर्वक पूरे किए। 1977 में गढ़वाल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के बाद भी उन्होंने पर्वतारोहण जारी रखा। 1981 में उन्होंने नंदा देवी पर्वत (7816 मीटर) के मुख्य शिखर का सफल आरोहण किया। इसके लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला। 1984 में वह एवरेस्ट अभियान दल की सदस्य भी रहीं। इसके बाद उन्होंने ‘सेव गंगोत्री’ प्रोजेक्ट की शुरुआत कर गंगोत्री से आगे भोजवासा में भोज के पौधों का रोपण किया। वहां करीब दस हेक्टेयर में लगाए गए 12500 पौधों में से करीब सात हजार जीवित हैं। 2013 में पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें सर एडमंड हिलेरी माउंटेन लिगेसी मेडल प्रदान किया गया।

आइएमएफ के कार्य

आइएमएफ देश में पर्वतारोहण और उच्च शिखरों के आरोहण की अनुमति देने के साथ नई चोटी का नामकरण और उसकी ऊंचाई की पुष्टि भी करता है। बड़े पर्वतारोहण अभियान में आइएमएफ अपना संपर्क अधिकारी भी भेजता है, ताकि पर्वतारोहियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

कार्यकारिणी में पांच सदस्य उत्तराखंड से

आइएमएफ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 107 सदस्यों ने मतदान किया। इनमें से हर्षवंती को 60 और उनके प्रतिद्वंद्वी अमित चौधरी को 47 मत मिले। इसके अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में पांच सदस्य निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, भाष्कर दास, देवराज दत्ता, हरीश जोशी और रणवीर सिंह नेगी उत्तराखंड से हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!